विश्व मुस्कान दिवस की अनोखी झलक मुस्कान बनी हिम्मत, सौंदर्य और सकारात्मकता का प्रतीक II
विश्व मुस्कान दिवस की अनोखी झलक मुस्कान बनी हिम्मत, सौंदर्य और सकारात्मकता का प्रतीक II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- एक खूबसूरत मुस्कान व्यक्ति की सुंदरता और खुशी का प्रतीक होती है, जो उनके चेहरे पर चमकती है और दूसरों को प्रभावित करती है। यह सामंजस्य, आत्मविश्वास और सकारात्मक भावनाओं का संकेत हो सकती हैं। ये शब्द लाॅयन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने स्थानीय कोर्ट कॉलोनी में विश्व मुस्कान दिवस पर व्यक्त किए। उन्होंने कहा जब शब्द कम पड़ जाएं, तो एक मुस्कान ही काफी होती हैं जो केवल चेहरे की खूबसूरती नहीं होती बल्कि दिल की गहराइयों से निकला एक खूबसूरत एहसास होता हैं तथा जब हम खुश होते हैं तो हमारी मुस्कान खुद-ब-खुद सामने आ जाती हैं, तथा जब हमें दुख में भी मुस्कराने की ताकत मिल जाए, तो वही सच्ची हमारी हिम्मत होती है।
श्री साहुवाला ने कहा कि:-
मुस्कान की मुस्कान सभी के लिए खुशी, प्रसन्नता और गर्मजोशी का प्रतीक होती है और मुस्कान अशाब्दिक संचार का एक रूप है जिसे वे लोग भी समझ सकते हैं जो एक ही भाषा नहीं बोलते, फिर भी वह एक-दूसरे को समझ जाते हैं। उन्होंने कहा मुस्कराने से आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है क्योंकि जब आप मुस्कुराते हैं तो आपका पूरा शरीर आराम महसूस करता है और जब आपका मूड खराब हो तो मुस्कराएं भले ही आपको ऐसा करने का मन न हो क्योंकि इससे आपका मूड तुरंत बेहतर हो जाएगा। उन्होंने कहा जब आप मुस्कुराएँगे, तो आपके आस-पास के लोग भी मुस्कुराएँगे और स्वस्थ मुस्कान से आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा तथा आप तनाव से मुक्त रहेंगे तथा एक मुस्कुराता हुआ चेहरा आपको एक मिलनसार, बुद्धिमान व्यक्ति के रूप में चित्रित करेगा।
श्री साहुवाला ने कहा कि:-
मुस्कान हमारे फायदे के लिए काम करती है तथा बहुत से लोग अनजाने में ही मुस्कुरा देते है, क्योंकि यह उन चीज़ों के प्रति एक स्वाभाविक प्रतिक्रिया है जिन्हें वे संुदर, मजे़दार या गंभीर मानते हैं और उनके लिए यह अभिव्यक्ति का एक रूप है, लेकिन साथ ही यह आसपास की चीज़ों या लोगों के साथ तालमल बिठाने का एक तरीका भी है और उन्होंने कहा एक खूबसूरत मुस्कान व्यक्ति की सुंदरता और खुशी का प्रतीक हैं, जो उसके चेहरे पर चमकती है और दूसरों को प्रभावित करती है तथा यह सामंजस्य, आत्मविश्वास और सकारात्मक भावनाओं का संकेत देती हैं। उन्होंने कहा चेहरे पर खुशी, अनुग्रह और मनोरंजन का संकेत देने से हमारे दिल में प्यार उमडता हैं। इस अवसर पर विजय गोयल, अमर, रितुन, संदीप कुमार, नीलम, पारुल, रीना,दीपा, रजनी, प्रियंका, जानवी, मुस्कान, अंजली, काजल व पायल आदि सभी ने यह प्रण लिया कि वह हर मुश्किल समय में मुस्कुराते रहेंगे।। #newstodayhry @newstodayhry



