Uncategorized
Trending

पुलिस की आठ टीमों ने डॉग स्क्वायड के साथ सूरज की पहली किरण के साथ ही संदिग्धों के ठिकानों पर दबिश दी ।।

पुलिस की आठ टीमों ने डॉग स्क्वायड के साथ सूरज की पहली किरण के साथ ही संदिग्धों के ठिकानों पर दबिश दी ।।

डबवाली- ( पंकज गोदारा ) :- पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर के नेतृत्व में नशा मुक्ति के संकल्प को साकार करने की दिशा में डबवाली पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । नशा तस्करों के संदिग्ध ठिकानों पर कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाकर नशा तस्करों पर नकेल कसी जा रही है । इसी कड़ी में थाना शहर डबवाली व अपराध शाखाओं की 08 टीमों ने डॉग स्क्वायड के साथ गांव शेरगढ़ व मसीतां में आज सूरज की पहली किरण के साथ ही संदिग्ध ठिकानों पर कांबिंग ऑपरेशन चलाया ।पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने स्निफर डॉग की सहायता से संदिग्ध स्थानों पर गहन तलाशी अभियान चलाया । इस दौरान पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हासिल हुई । इस दौरान नशे से जुड़ी अवैध गतिविधियों में संलिप्त 05 व्यक्तियों को डिटेन कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।डबवाली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करों के खिलाफ यह अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा । नशा तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा । #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button