Haryana
Trending

मानसून की बारिशों ने अंबाला क्षेत्र में दस्तक देनी शुरू कर दी है।।

मानसून की बारिशों ने अंबाला क्षेत्र में दस्तक देनी शुरू कर दी है।।

अंबाला-(राहुल जाखड़):- एडवोकेट संदीप सचदेवा ने किया रेलवे के अधिकारियों के साथ 2 किलोमीटर तक रेलवे पुलियों का दौरा बरसाती मौसम लगभग मुहाने पर खड़ा है और प्री मानसून की बारिशों ने अंबाला क्षेत्र में दस्तक देनी शुरू कर दी है। हर दूसरे से तीसरे दिन रात में शहरी क्षेत्र में भारी वर्षा देखने को मिल रही है। अंबाला शहर का क्षेत्र हर साल बरसात के मौसम में जल निकासी की समस्या से जूझता है और कभी-कभी यह समस्या विकराल भी हो जाती है जिसके कारण लोगों के मकान और दुकानों में पानी घुस जाता है। पिछले तीन-चार वर्ष थे तो इस समस्या की वजह से अंबाला के व्यापारियों को कई बार आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा है। अंबाला की इस मुख्य समस्या के समाधान के लिए अभी पिछले दिनों ही मेयर शैलजा संदीप सचदेवा ने नगर निगम कमिश्नर, जिला उपायुक्त और रेल मंडल अधिकारी तीनों को ही पत्र लिखकर यह बताया था कि हालांकि अंबाला शहरी क्षेत्र में नालों की सफाई का कार्य हुआ है, परंतु इसके साथ-साथ कुछ ऐसे स्थान है जिनमें बड़ी रूकावट होने के कारण इन नालों का पानी ओवरफ्लो करता है। मेयर शैलजा संदीप सचदेवा ने शहरी क्षेत्र में ऐसे 13 स्थान सर्वे करवा कर अफसरों के समक्ष चिन्हित किये । मेयर शैलजा संदीप सचदेवा के निर्देश अनुसार एडवोकेट संदीप सचदेवा शहर के बंद हुए नालो की सफाई का काम देख रहे हैं और समय-समय पर जल निकासी की समस्या का समाधान ढूंढने के लिए इन नालों का निरीक्षण करते रहते हैं। इस प्रक्रिया के दौरान उन्होंने कई ऐसे नाले भी ढूंढ निकाले जिन्हें पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। मेयर द्वारा चिन्हित स्थानों में से एक बड़ी समस्या रेलवे की पटरी के नीचे बने पुलिया और नालों का पूरी तरह से बंद होना था जिसका आज निरीक्षण रेल अधिकारियों के साथ एडवोकेट संदीप सचदेवा ने किया और जहां-जहां जल रुकाव होता है वह सभी स्थान रेल अधिकारियों को दिखाएं। रेलवे द्वारा बनाए गए नए फ्रेंड कॉरिडोर के बनने के कारण ज्यादातर पुलियों में कंक्रीट और मलबा अटा हुआ होने के कारण जल निकासी में काफी रुकावट है। इसमें एडवोकेट संदीप सचदेवा ने रेल अधिकारियों को मुख्यतः स्पेन नंबर 78, 79,80, 81 82,83 और 84 को चिन्हित करवाया। लगभग 2 किलोमीटर की दूरी में फैले यह रेलवे पुलिया के नीचे बने स्पेन सेक्टर 9 के पीछे बने न्यू अंबाला सिटी स्टेशन से लेकर अंबाला शहर के पुराने रेलवे स्टेशन के बीच में हैं। एडवोकेट संदीप सचदेवा के साथ रेलवे के अधिकारियों ने भी इन सभी जगह का निरीक्षण किया और यहां पर नालों को खुलवाने के लिए क्या प्रबंध करवाने हैं इस पर चर्चा की। कुछ ही दिन पहले रेलवे के मंडल अधिकारी ने मेयर के पत्र पर संज्ञान लेते हुए फ्रेंड कॉरिडोर के अध्यक्ष को भी निर्देशित किया था कि वह समस्या को जड़ से समझकर रेलवे लाइन के नीचे सफाई कराकर सभी पुलिया और नालों को साफ करवाये । पत्रकारों से बात करते हुए एडवोकेट संदीप सचदेवा ने बताया कि उन्हें पूरी आशा है कि अब रेल मंडल अधिकारी के आदेशों के बाद रेलवे लाइन के नीचे सभी पुलिया और नाले साफ कर दिए जाएंगे और जल्द ही इनके नीचे से निकलने वाले नालों का पानी सुचारू रूप से बाहरी इलाकों में निकल जाएगा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button