गांव सिकंदरपुर क्षेत्र से एक छात्रा से मोबाइल छीना झपटी की वारदात में संलिप्त एक युवक को काबू कर लिया है।।
गांव सिकंदरपुर क्षेत्र से एक छात्रा से मोबाइल छीना झपटी की वारदात में संलिप्त एक युवक को काबू कर लिया है।।


सिरसा -(अक्षित कम्बोज):- सिरसा सदर थाना पुलिस ने महत्वपूर्ण सूराग जुटाते हुए गांव सिकंदरपुर क्षेत्र से एक छात्रा से मोबाइल छीना झपटी की वारदात में संलिप्त एक युवक को काबू कर लिया है । इस संबंध में जानकारी देते हुए सदर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह सिंह ने बताया की सिकंदपुर निवासी प्रिया पुत्री सुनील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह महिला पॉलीटेक्निकल कॉलेल सिरसा में पढती है । बीती 3 मई 2025 को जब वह कॉलेज से अपने घर सिकंदपुर जा रही थी । इस दौरान गांव के नजदीक पंहुची तो पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आए और पीछे बैठे युवक ने मेरे हाथ से मोबाइल छीन कर मौका से फरार हो गए । सदर थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित छात्रा की शिकायत पर थाना सदर सिरसा में छीना-झपटी का अभियोग दर्ज कर जांच शुरु की गई थी । जांच के दौरान सदर थाना की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त एक युवक को गांव मुसाहिवाला क्षेत्र से काबू कर लिया है । गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान पवन कुमार पुत्र अमरजीत सिंह निवासी झंड़ा खुर्द पंजाब के रुप में हुई है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य साथी की पहचना कर ली गई है,जिसे गिरफ्तार करने के लिए सदर थाना की पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही है । सदर थाना प्रभारी ने बताया कि काबू किए गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है,औऱ पूछताछ के दौरान अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना से भी इंकार नही किया जा सकता । सदर थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी की निशानदेही पर छीना गया मोबाइल फोन व वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद किया जाएगा ।। #newstodayhry @newstodayhry



