Haryana
Trending

महिला थाना की पुलिस टीमों ने शहर सिरसा के विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर आने जाने वाले वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी दी।।

महिला थाना की पुलिस टीमों ने शहर सिरसा के विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर आने जाने वाले वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी दी।।

सिरसा -(अक्षित कम्बोज):- सिरसा पुलिस अधीक्षक सिरसा के निर्देशानुसार महिला थाना की पुलिस टीमों ने शहर सिरसा के विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर आने जाने वाले वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को ट्रैफिक नियमों की पालना करनी चाहिए । ट्रैफिक नियमों की अवहेलना कर दूसरों की जान जोखिम में नहीं डालनी चाहिए । महिला पुलिस की टीमों ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि अपने बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में जानकारी देनी चाहिए ,क्योकिं दिन प्रतिदिन बच्चों से जुड़े सड़क दुर्घटना के मामलें काफी बढ़ रहे हैं । महिला थाना की पुलिस टीमों ने बताया कि बच्चों द्वारा अक्सर पैदल पथ,साइकिल पर रास्ता पार करते या बस से उतरते समय ट्रैफिक नियमों की पालना न करने के चलते अक्सर सड़क दुर्घटना के शिकार हो जाते है । पुलिस टीमों ने कहा कि दुपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करना चाहिए । उन्होने कहा की सरकार द्वारा निर्धारित 18 साल से कम उम्र के बच्चों को वाहन चलाने के लिए न दें, । उन्होंने कहा कि वाहन चालक अपने वाहनों को पार्किंग में ही लगाकर,शहर के सौंदर्यकरण को बनाए रखने तथा यातायात व्यवस्था को पूरी तरह सुचारु रुप से बनाए रखने के लिए भी अहम भूमिका अदा करें है । महिला पुलिस की टीमों ने वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों की पालन करने के लिए निम्नलिखित सुझाव दिए बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन न चलाएं । वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें । शराब पीकर या अन्य नशीली पदार्थ का सेवन कर लापरवाही से वाहन न चलाएं । यातायात नियमों का पालन करें और खुद को सुरक्षित रखें । दूसरों को भी यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करें ।। #newstodyhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button