Haryana
Trending

भिवानी के गांव बवानी खेड़ा भाजपा युवा नेता हरीश गुलाटी ने निगला जहर प्रदार्थ।।

भिवानी के गांव बवानी खेड़ा भाजपा युवा नेता हरीश गुलाटी ने निगला जहर प्रदार्थ।।

भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- भिवानी के गांव बवानी खेड़ा भाजपा युवा नेता हरीश गुलाटी ने निगला जहर प्रदार्थ। सुसाइड नोट में आत्महत्या पर मजबूर करने के वाले, धमकी देने वाले कई युवकों के नाम लिखे। भाजपा युवा मोर्चा नेता मृतक हरीश पैसे लेकर नौकरी लगवाने का करता था काम। पैसे के लेन देन के चलते भाजपा युवा मोर्चा नेता ने जहरीला पदार्थ नगला। परिजनों ने पुलिस से की शख्त से शख्त करवाई की मांग। भिवानी पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए भिवानी के नागरिक हॉस्पिटल पहुंची।परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस कर रही करवाई। भिवानी के गांव बवानी खेड़ा में भाजपा युवा नेता हरीश गुलाटी ने जहर प्रदार्थ खाने से मौत हो गई। जिसमें मृतक हरीश ने सुसाइड नोट में कुछ लोगों के नाम लिखे हैं जो उसे लगातार धमकी दे रहे थे। जिसके चलते हरीश ने जहरीला पदार्थ निगलकर सुसाइड कर लिया। मृतक हरीश के भाई साहिल ने बताया कि 2 से 3 लाख रुपए के पैसे के लेन देन को लेकर कुछ लोगों के द्वारा लगातार मृतक हरीश ने को धमकी और परेशान किया जा रहा था। जिसके चलते कल शाम को 5 बजे के करीब हरीश ने जहरीला पदार्थ निगल लिया और उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि 2 दिन पहले और परसो भी कुछ लड़के घर पर आए थे पैसे के लेन देन को लेकर और जान से मारने की धमकी देकर गए थे। उन्होंने कहा कि परसो भी हरीश ने सुसाइड की कोशिश की थी। लेकिन हरीश सुसाइड कर नहीं पाया। उन्होंने कहा कि हरीश ने सुसाइड नोट लिखा था। और उसको लगातार परेशान किया जा रहा है मृतक हरीश के भाई साहिल ने बताया कि हरीश पैसे लेकर नौकरी लगवाने का काम करता था और कुछ युवकों को नौकरी भी लगाया है जिसके चलते पैसे का लेन देन कुछ युवकों से चहल रहा था। पसरी भी युवकों के द्वारा हरीश को दोबारा धमकाने के लिए घर आए और हरीश की वीडियो बहाई के वह सिर्फ जहर खाने की नौटंकी कर रहा है और जिसके चलते हरीश ने जहरीला पदार्थ निगलकर सुसाइड कर लिया। उन्होंने कहा कि हरीश पर प्रेशर बनाया जा रहा था कि आज ही उसको पैसे दे। हरीश के भाई साहिल ने बताया कि जिन लोगों की नौकरियों हरीश ने लगवाई है उन्होंने कहा कि कुछ और नौकरियों हमारी लगवा दे। जिसके चलते 2 से 3 लाख रुपए का लेन देन चल रहा था। उन्होंने कहा कुछ पैसे खुद रख लेते थे और कुछ पैसे आगे देते थे। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ करवाई कि जाए। वही पुलिस और परिजनों के बीच तालमेल नहीं होने के कारण परिजनों में रोष है और परिजनों ने भिवानी के गांव बवानी खेड़ा में रोड जाम कर दिया है सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और और परिजनों को समझने का प्रयास किया जा रहा है जांच अधिकारी का कहना है कि उनके पास कोई शिकायत परिजनों ने नहीं दी है II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button