Haryana
Trending

खेत में लगे ट्रांसफार्मर से करंट लगने से एक मजदूर की मौत का मामला सामने आया।।

खेत में लगे ट्रांसफार्मर से करंट लगने से एक मजदूर की मौत का मामला सामने आया।।

यमुनानगर-(मनदीप कौर):- खेत में लगे ट्रांसफार्मर से करंट लगने से एक मजदूर की मौत का मामला सामने आया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया। मृतक की पहचान सूरज (30) निवासी किशनगढ़ के रूप में हुई। मृतक सूरज की पत्नी बैजन्ती देवी ने बताया कि उसका पति ईट के भट्टे पर काम करता था और कल सुबह वह घर का सामान लेने निकला था। जब दोपहर तक नहीं आया तो उसकी ढूंढने पर वह शराबी हालत में खेतों के पास पड़ा मिला। जब उसे घर चलने के लिया कहा गया तो वह नहीं आया। उस समय वह जीवित था और फिर जब बाद में जाकर देखा तो वह ट्रांसफार्मर के पास पड़ा मिला उसकी पीठ जली हुई थी और उसकी मौत हो चुकी थी। बैजन्ती देवी ने बताया कि उसके परिवार में चार बच्चे हैं और आठ महीने पहले ही वह बिहार से यहां काम पर आए थे। उसका परिवार यहां रतनगढ़ में किराए के मकान में रह रहा था और शराब पीने का आदी था। पुलिस के अनुसार कल दोपहर बाद सूचना मिलने पर पुलिस मौके।पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर ट्रॉमा सेंटर के शवगृह में रखवा दिया गया था। जिसका आज पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन का सौंप दिया।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button