एक तेज रफ्तार अनियंत्रित स्विफ्ट कार ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से टक्कर मार दी।।
एक तेज रफ्तार अनियंत्रित स्विफ्ट कार ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से टक्कर मार दी।।

यमुनानगर-(मनदीप कौर):- एक तेज रफ्तार अनियंत्रित स्विफ्ट कार ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से टक्कर मार दी। जिसके चलते एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल दूसरे युवक को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां पर उसका इलाज जारी है। चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया। घायल युवक के बयान के आधार पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान सतीश कुमार (24) निवासी बलाचौर के रूप में हुई। मृतक के पड़ोसी ओम प्रकाश ने मंगलवार को बताया कि सतीश और जसविंदर कल दोपहर को गांव से बाइक पर निकले। जब वह गांव के ही बस स्टैंड के पास पहुंचे तो एक तेज रफ्तार अनियंत्रित स्विफ्ट कार ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें बाइक पर पीछे बैठा सतीश सड़क पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई वहीं जसविंदर घायल हो गया। चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। जसविंदर का अस्पताल में इलाज जारी है। थाना छप्पर के जांच अधिकारी वेदपाल ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौप दिया। कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी। मृतक दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था और अविवाहित था।। #newstodayhry @newstodayhry



