कोर्ट से लगातार तीन बार फैसला अपने हक़ में आने के बाद भी जब प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की I I
कोर्ट से लगातार तीन बार फैसला अपने हक़ में आने के बाद भी जब प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की I I

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- कोर्ट से लगातार तीन बार फैसला अपने हक़ में आने के बाद भी जब प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की, तो अमृतसरी फार्म निवासी बलविंद्र सिंह ने मंगलवार सुबह खुद ही अपनी जमीन पर कब्जा कर लिया। ये ज़मीन स्टेट हाइवे-6 (कुरुक्षेत्र रोड) पर है, जिस पर पीडब्ल्यूडी ने साल 1987 में सड़क बना दी थी। बलविंद्र ने सुबह 11 बजे अपने साथियों के साथ डंपिंग जोन के पास सड़क पर ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाकर दीवार खड़ी कर दी। देखते ही देखते दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। मौके पर नायब तहसीलदार पुलिस बल के साथ पहुंचे, लेकिन बलविंद्र सिंह कोर्ट के आदेशों का हवाला देकर कब्जा छोड़ने को तैयार नहीं हुए। बलविंद्र का कहना है कि उनकी 22 मरले जमीन पर बिना मुआवज़ा दिए पीडब्ल्यूडी ने सड़क बना दी थी। 2006 में उन्होंने सिविल कोर्ट में केस दायर किया। 2018 में कोर्ट ने उनके हक़ में फैसला दिया, लेकिन पीडब्ल्यूडी ने हाईकोर्ट में चुनौती दी। 2023 में हाईकोर्ट ने भी बलविंद्र के पक्ष में फैसला सुनाया। इसके बावजूद प्रशासन ने कब्जा नहीं दिलाया। बलविंद्र के वकील मिथुन अत्रि ने बताया कि सरकार ने कोर्ट के आदेशों की लगातार अनदेखी की। बार-बार आश्वासन दिए गए, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अब सेशन कोर्ट से भी सरकार की अपील खारिज हो चुकी है। वही इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में कोर्ट के आदेशों के तहत 5 लाख 50 हजार रुपए की राशि जमीन के मालिक को पहले ही दो जा चुकी है लेकिन मालिक द्वारा कोर्ट में मुआवजे की राशि कम मिलने की अपील दायर की गई थी जिसके बाद कोर्ट ने राशि बढ़ाने के आदेश जारी किए गए थे ,अधिकारी ऋषि सचदेवा ने कहा कि विभाग द्वारा जो भी अन्य राशि कानून के हिसाब से मालिक की बनती है उसकी रिपोर्ट सरकार को भेज दी जाएगी इसी आश्वाशन के बाद रस्ते को खुलवा दिया गया है ।वही रास्ता बंद करने को लेकर मालिक पर करवाई के सवाल पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि विभाग टकराव नहीं बढ़ाना चाहता वह चाहते है कि इस मामले को बातचीत के साथ सुलझाया जाए।। #newstodayhry @newstodayhry



