यमुनानगर के कन्हैया साहब चौक पर एक एजेंट के ऑफिस के बाहर भारी संख्या में लोग एकत्रित हो रहे थे I I
यमुनानगर के कन्हैया साहब चौक पर एक एजेंट के ऑफिस के बाहर भारी संख्या में लोग एकत्रित हो रहे थे I I
यमुनानगर-(मनदीप कौर):- यमुनानगर के कन्हैया साहब चौक पर
एक एजेंट के ऑफिस के बाहर देर भारी संख्या में लोग एकत्रित होना शुरू हो यह लोग गाड़ियों पर यहां पहुंचे थे और गाड़ियों के ऊपर पूरा सामान पैक रखा हुआ था पता चला कि यह लोग तो घर से सुबह ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए थे लेकिन उससे पहले इन लोगों को मिलना था दिल्ली में एक होटल में ठहरे एजेंट से जिसके पास से इन लोगों को पासपोर्ट और टिकट मिलनी थी हालांकि लोगों के हाथ में एक कागज का टुकड़ा जरूर था जिसको यह लोग सुबह तो ऑस्ट्रेलिया जाने का वीजा बता रहे थे लेकिन अब जब दिल्ली से वापस लौटे हैं तो इन लोगों का आरोप है कि इनको एर्जेंट ने फर्जी वीजा देकर दिल्ली बुला लिया और वहां पर इन लोगों से कोई भी संपर्क इनमें ज्यादातर लोग ऐसे थे कि जिन्होंने अपनी जमीन मकान और जेवर बेचकर अपने बच्चों को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में भेजने के लिए इस एजेंट से संपर्क किया था सब कुछ गंवाने के बाद ना तो इनको एर्जेंट मिला और ना ही ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए टिकट जबकि जो पासपोर्ट इनके पास था वह भी इन लोगों ने एर्जेंट को दे रखा था दिल्ली से यमुनानगर 50 से ज्यादा स्टूडेंट और ऐसे लोग वापस आए जो ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए सुबह घर से निकले थे और अब यह एर्जेंट के ऑफिस के बाहर आकर हंगामा कर एजेंट के खिलाफ कार्रवाई की बात कह रहे हैं I I #newstodayhry @newstodayhry



