Haryana
Trending

पिहोवा में स्टेट हाईवे के बीचो-बीच अपने जमीन पर दीवार बनाने के मामले में पुलिस ने परिवार के पांच लोगों पर किया मामला दर्ज।।

पिहोवा में स्टेट हाईवे के बीचो-बीच अपने जमीन पर दीवार बनाने के मामले में पुलिस ने परिवार के पांच लोगों पर किया मामला दर्ज।।

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- पिहोवा में स्टेट हाईवे के बीचो-बीच अपने जमीन पर दीवार बनाने के मामले में पुलिस ने परिवार के पांच लोगों पर किया मामला दर्ज, परिवार के साथ की गाली गलौज, सिख समाज आया पीड़ित परिवार के समर्थन में कहा इंस्पेक्टर की एसपी और डीजीपी से करेंगे शिकायत मंगलवार के दिन कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा कस्बे में बलविंदर नामक किसान के द्वारा अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ मिलकर स्टेट हाईवे 6 पर दीवार बनाकर बंद कर दिया गया था। किसान का दावा है कि पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा यह सड़क उसके खेत की जमीन पर बनाई हुई है। जिसका लंबे समय से कोर्ट में मामला चल रहा था। हालांकि पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा भी कोर्ट में केस दायर किया गया था लेकिन उनकी अपील को कोर्ट के द्वारा रद्द कर दिया गया था जिसके बाद किसान ने कल अपनी जमीन पर कब्जा लेने के लिए सड़क के बीच में दीवार बना दी थी लेकिन दीवार बनाने की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल वहां पर पहुंचा और वहां पर मौजूद इंस्पेक्टर जगदीश के द्वारा परिवार के साथ गाली गलौज की गई और उनका गला पड़कर धकेल कर ले जाया गया और पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।अब इस मामले में सिख समाज पीड़ित परिवार के पक्ष में खड़ा हुआ है उनकी मांग है कि जिस इंस्पेक्टर के द्वारा पीड़ित परिवार के साथ बदसलूकी की गई है और गाली गलौच दी गई है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए और उसको सस्पेंड किया जाए इसी के चलते कल वह सभी कुरुक्षेत्र पुलिस अधीक्षक से इंस्पेक्टर जगदीश की शिकायत करेंगे । इतना ही नहीं पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ वह हरियाणा पुलिस डीजीपी से भी इस मामले की शिकायत करेंगे। ताकि इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई हो और उसको सस्पेंड किया जाए। किसान बलविंदर सिंह ने कहा कि पहले किसान के हक में फैसला आया हुआ था लेकिन उसके बावजूद भी पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा वहां पर सड़क बनाई गई है। और जब कल किसान परिवार के द्वारा सड़क के बीच में दीवार बनाई गई है तो लोगों को परेशानी ना हो इसके लिए अस्थाई तौर पर खेत में से आने जाने वाले लोगों के लिए रास्ता तक किसान के द्वारा बनाया गया था। और पुलिस ने परिवार के लोगों के साथ गाली गलौज की और पांच लोगों का खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है जिसमें पुलिस ने बताया है कि इन्होंने सड़क रोकी है लेकिन किसान का दावा है कि यह सड़क उसके खेत की जमीन पर बनी हुई है और कोर्ट में फैसला भी उनके हक में आया हुआ है । इसलिए वह चाहते हैं कि जो उनके परिवार के लोगों के ऊपर मामला दर्ज किया गया है वह खारिज हो और उनको उनके हक का मुआवजा या फिर जमीन मिले।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button