देश भर में प्रत्येक जिलों में आए दिन कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं I I
देश भर में प्रत्येक जिलों में आए दिन कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं I I


भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- देश भर में प्रत्येक जिलों में आए दिन कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं,लेकिन अब भिवानी भी इससे अछूता नहीं रह है क्योंकि जिला में 2 कोरोना पॉजिटिव केस डिटेक्ट किया गया है,जिसको होम आइसोलेट किया गया है ताकि समय पर उपचार दिया जा सके। जानकारी देते हुए सिविल सर्जन ने बताया कि कोविड को देखते हुए टेस्टिंग की जा रही है ,जिसमें 2 रैपिड केस सामने आए हैं।उन्होंने बताया कि भिवानी में कल ही एक कोरोना केस सामने आया है,जोकि ए सिमटोमेटिक है,मरीज की हालत सामान्य है तथा होम आइसोलेट किया गया है।उन्होंने बताया कि एक केस रोहतक में कार्यरत है जिसको वहीं आइसोलेट किया गया है। वहीं उन्होंने बताया कि दिशा निर्देशों के अनुसार स्वास्थ्य सुविधा में उपलब्ध है,35 फ्लू कॉर्नरके साथ टेस्टिंग लैब स्थापित की गई है जिसमें एलटी, डाटा एंट्री ऑपरेटर की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि आइसोलेशन वार्ड, होम किट, ट्रांसपोर्टेशन के लिए एंबुलेंस की सुविधा है, आरटीपीसीआर मशीन की भी सुविधा है। वहीं उन्होंने अपील करते हुए कहा कि घबराएं नहीं, लेकिन कोविड के नियमों की अनुपालना करें , मास्क लगाए, बार बार हाथ धोएं तथा भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में ना जाए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में लैब टेस्टिंग के साथ साथ तमाम स्वास्थ्य सुविधाओं का इंतजाम है।। #newstodayhry @newstodayhry



