स्वास्थ्य ठेका कर्मचारियों ने विरोध में नागरिक अस्पताल के प्रांगण में धरना प्रदर्शन किया।।
स्वास्थ्य ठेका कर्मचारियों ने विरोध में नागरिक अस्पताल के प्रांगण में धरना प्रदर्शन किया।।

यमुनानगर-(मनदीप कौर):- यमुनानगर 12 जून स्वास्थ्य ठेका कर्मचारियों ने अपने ड्यूटी पद हस्तांतरित करने के विरोध में नागरिक अस्पताल के प्रांगण में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कहने मात्र को यें सरकारी कर्मचारी है लेकिन वास्तव में यह थोड़े से वेतन वाले कच्चे कर्मचारी है। स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान विजय कुमार ने गुरुवार को बताया कि यहां पर कर्मचारी पिछले दस वर्षों से अधिक समय से वार्ड ड्यूटी का काम करते आ रहें है। लेकिन सरकार की ओर से अब एक पत्र जारी किया गया है जिसमें इन कर्मचारियों की ड्यूटी बदलकर कौशल या अन्य माध्यम से इन्हें सफाई पद पर कार्य करने का दबाव बनाया जा रहा है। जबकि यहां का प्रशासन भी इनकी पिछले समय से ड्यूटी को देखता आ रहा है। उन्होंने कहा कि कहने मात्र को यें सरकारी कर्मचारी है लेकिन वास्तव में यह थोड़े से वेतन वाले कच्चे कर्मचारी है। उन्होंने कहा कि पहले भी अधिकारियो की सहमति से वार्ड ड्यूटी पदों पर यें कर्मचारी कार्य करते रहें है। हमने पहले भी विरोध प्रदर्शन किए है। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के दौरे के समय अधिकारियों ने उन्हें सच नहीं बताया। पहले यह अस्पताल 100 बेड का था आज यह 200 बेड का है। लेकिन कर्मियों।की संख्या बढ़ने की बजाए और घट गई है। अब उनके ड्यूटी पद बदलकर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कर्मियों को वार्ड ड्यूटी पद से बदलकर सफाई ड्यूटी पर लगाया गया तो जल्द ही शीर्ष कार्यकारिणी नेतृत्व के माध्यम से आगामी रणनीति बनाई जाएगी और संघर्ष तेज किया जाएगा।। #newstodayhry @newstodayhry



