कुरुक्षेत्र गाड़ी से पुलिस कर्मचारी को कुचलने की कोशिश करने वाले ड्राइवर का कटा 23 हजार रुपए का चलान।।
कुरुक्षेत्र गाड़ी से पुलिस कर्मचारी को कुचलने की कोशिश करने वाले ड्राइवर का कटा 23 हजार रुपए का चलान।।

कुरुक्षेत्र -(संगीत गीत):- कुरुक्षेत्र गाड़ी से पुलिस कर्मचारी को कुचलने की कोशिश करने वाले ड्राइवर का कटा 23 हजार रुपए का चलान,पुलिस ने कहा नशे में नहीं था ड्राइवर। कुरुक्षेत्र में बीते 2 दिन से एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है जिसमें एक युवक अपनी गाड़ी से पुलिस कर्मचारी को कुचलना की कोशिश कर रहा है। ड्राइवर पुलिस कर्मचारियों द्वारा रोकने पर भी रुकता दिखाई नहीं दे रहा है ।इस युवक को अपनी इस गलती का खामयाजा अब 23 हजार रुपए का चलान भर कर भुगतना होगा। पुलिस अधिकारी धीर सिंह ने इस करवाई बारे जानकारी देते हुए बताया कि 9 तारीख को एक युवक द्वारा पुलिस कर्मचारि को गाड़ी से कुचलना की कोशिश की गई थी और रोकने पर दुर्व्यवहार भी किया गया था।इस गाड़ी के शीशे पर ब्लैक फिल्म भी चढ़ी थी और गाड़ी के पीछे हरियाणा लिखा था।इन सभी खामियों को देखते हुए ओर मिसबिहेव के चलते गाड़ी का 23 हजार रुपए का चलान किया गया है ,वही ड्राइवर द्वारा नशा किए जाने के आरोप को पुलिस ने खारिज किया है ।पुलिस अधिकारी धीर सिंह ने जनता से अपील करते हुए कहा है कि ड्राइविंग करते समय सभी यातायात नियमों की पालना करे ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।। #newstodayhry @newstodayhry



