Haryana
Trending

मानसून को लेकर इस बार जल भराव को लेकर नगर निगम मेयर प्रवीण जोशी ने दावा करते हुए कहा है।।

मानसून को लेकर इस बार जल भराव को लेकर नगर निगम मेयर प्रवीण जोशी ने दावा करते हुए कहा है।।

फरीदाबाद -(शिवम् शर्मा):- आने वाले मानसून को लेकर इस बार जल भराव को लेकर नगर निगम मेयर प्रवीण जोशी ने दावा करते हुए कहा है कि इस बार हमने ‘बादलों को बोला है की जमकर बरसों ‘ हमारी पूरी तैयारी है। उन्होंने कहा कि मानसून आने से पहले इस बार हमारी पुख्ता तैयारी हैं और तमाम बरसाती नालों की सफाई का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है जिसे मानसून आने से पहले पूरा कर लिया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा अतिक्रमणों को भी हटाया जा रहा है ताकि जल भराव ना हो। फरीदाबाद में इस बार मानसून को लेकर और जल भराव को लेकर जब मेयर प्रवीण जोशी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इस बार हमने बादलों को बोला है की जमकर बरसों हमारी पूरी तैयारी है। उन्होंने कहा कि जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम की टीम जगह-जगह से अतिक्रमणों को हटा रही है और पिछले दिनों आई तेज बारिश के बाद रेलवे अंडरपास या ऐसी जगह जहां दो-दो दिन तक पानी रुका रहता था वहां 2 घंटे में ही बरसाती पानी निकल गया। उन्होंने कहा कि बड़ी तेजी के साथ बरसाती नालों की सफाई का काम चल रहा है और हमें उम्मीद है कि इस बार जनता को जल भराव से नहीं जूझना पड़ेगा हमारी तैयारी के साथ-साथ भगवान की भी कृपा रहेगी।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button