वृक्ष हमारे जीवन का आधार विषय पर सेमिनार, बच्चों को मिला पर्यावरण का पाठ II
वृक्ष हमारे जीवन का आधार विषय पर सेमिनार, बच्चों को मिला पर्यावरण का पाठ II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- इंसान ने अपने स्वार्थ के वशीभूत होकर हरे-भरे पेड़ों को काटना आरम्भ कर दिया हैं जिसके कारण यह मौसम भी हमें धोखा देने लगा हैं जबकि जीवन के प्राण ही ये पेड़-पौधे हैं जिसके माध्यम से हम ऑक्सीजन प्राप्त करते हैं और एक पेड़ हमें जीवन में एक करोड़ रुपये की ऑक्सीजन प्रदान करता हैं। ये शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने स्थानीय रानियां गेट पर बच्चों एवं महिलाओं को वृक्ष हमारे जीवन का आधार विषय पर आयोजित सेमिनार में बतौर मुख्यातिथि व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हरियाली का हमारे जीवन में बहुत महत्व हैं। इसलिए सभी बच्चों को पांच-पांच पौधे लगाकर उनकी रक्षा करने का संकल्प लेना हैं।
श्री साहुवाला ने कहा कि पौधों को लगाना जितना आवश्यक हैं उससे अधिक आवश्यक उनकी देखभाल करना है। इसलिए वातावरण और वायुमण्डल को शुद्ध बनाए रखने के लिए हमें अधिक-से-अधिक पेड़ पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि लायन्स क्लब सिरसा अमर ने यह संकल्प लिया हैं कि इस सत्र में हजारों पौधे शहर के विभिन्न स्थानों पर लगाए जाएंगे तथा निशुल्क पौधे वितरित किए जाएंगे ताकि भविष्य में पूरा शहर हरा-भरा हो जाए। श्री साहुवाला ने कहा कि ये कैसी विडम्बना हैं कि जिस प्रकृति ने हमें शुद्ध जल, शुद्ध वायु, हरी-भरी धरती, शुद्ध पर्यावरण प्रदान किया, उसे हमने भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति के लिए दुशित कर दिया हैं। इसलिए पर्यावरण की रक्षा के लिए हमें अधिक-से-अधिक वृक्ष लगाने चाहिए ताकि पर्यावरण की सुरक्षा से प्रदूषण की समस्या का भी हल हो जाए।
उन्होंने कहा कि हर 500 मीटर की दूरी पर एक पीपल का पेड़ लगाए ताकि आने वाले कुछ सालों बाद प्रदूषण मुक्त भारत होगा क्योंकि पीपल के पत्ते शांत मौसम में भी हिलते रहते हें और स्वच्छ ऑक्सीजन देते हैं। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार नीम का पेड़ 55 डिग्री से 100 डिग्री तक का तापमान सहन कर सकता हैं। इसलिए एक-एक नीम का पेड़ तीन ए.सी. के बराबर ठंडक पैदा करता हैं। उन्होंने आह्वान किया कि पेड़ ही जीवन हैं एवं बहुमूल्य पूंजी हैं। अत: हम जीवन में पौधे लगाए ताकि आपके साथ अन्य प्राणियों के जीवन की भी रक्षा हो सके।
इस अवसर पर छोटी-छोटी बच्चियों द्वारा कापियों पर पेंटिंग की गई जिसमें उन्होंने पेड़-पौधे, फूल बनाए और संदेश दिया कि हमें धरती पर इसी प्रकार पौधे लगाने हैं ताकि हम खुशहाल रह सकें। इस अवसर पर हर्शिका, हर्शिता, भावना, रजनी, कल्पना, ने पेंटिंग बनाई और उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रजनी, वीना, निशु, नीलम, पारूल, रीना, रचना, सोनम एवं अन्य उपस्थित थे।। #newstodayhry @newstodayhry



