Haryana
Trending

77 ग्राम अफीम सहित युवक काबू ।।

77 ग्राम अफीम सहित युवक काबू ।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए नारकोटिक सेल सिरसा की पुलिस टीम ने बीते दिन गश्त व चेकिंग के दौरान डबवाली रोड सांगवान चौक से होते हुए लाल बत्ती चौक की तरफ आ रही थी । इस दौरान पुलिस पार्टी जब लाल बत्ती चौक के नजदीक दीप कार एसेसरी की दुकान के पास पहुंची तो सामने एक नौजवान युवक खड़ा दिखाई दिया । उक्त युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर दीप कार एसेसरी की दुकान के अंदर घुसने का प्रयास किया । पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर उक्त युवक को काबू कर वापस मुड़कर दुकान में घुसने का कारण पूछा तो युवक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया । नारकोटिक सेल सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर उक्त युवक को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली तो उसके कब्ज से 77 ग्राम अफीम बरामद हुई। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मुकेश कुमार पुत्र रामकुमार निवासी गांव कोटली जिला सिरसा के रूप में हुई है । सेल प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक के खिलाफ थाना सिविल लाइन सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई हेतु सिविल लाइन थाना पुलिस के हवाले किया गया है । मामले की जांच जारी है जो भी व्यक्ति इस मामले में संलिप्त पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएग ।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button