चेक बाउंस के दो मामलों में वांछित उद्घोषित अपराधी पुलिस की गिरफ्त में।।
चेक बाउंस के दो मामलों में वांछित उद्घोषित अपराधी पुलिस की गिरफ्त में।।


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिविल लाइन थाना पुलिस ने चेक बाउंस के दो मामलों में पंजाब के वांछित उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि आरोपी का सिरसा निवासी अमरजीत सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह के साथ करीब 3 लाख 40 हजार रूपयों का लेनदेन था और समय पर पैसे नहीं देने के कारण मामला कोर्ट तक पहुंचा । कोर्ट द्वारा चेक बाउंस मामले में आरोपी को बार-बार दोनों मामलों में नोटिस दिए गए लेकिन आरोपी कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ । माननीय अदालत के आदेशों की अवहेलना करने के मामले में आरोपी को 27 नवंबर 2024 को चेक बाउंस के दोनों मामले में उद्घोषित अपराधी करार दिया गया था । सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 27 मार्च 2025 को 209 बीएनएस के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी । जांच के दौरान सिविल लाइन थाना पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी जसविंदर सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी महक नगर सनी एकलव्य, सेक्टर 125 खरड़ एसएएस नगर मोहाली पंजाब को गिरफ्तार कर लिया । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेशकर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।। #newstodayhry @newstodayhry



