Haryana
Trending

अंबाला के दो वार्डों के लोगों में पानी को लेकर बड़ा विवाद छिड़ गया II

अंबाला के दो वार्डों के लोगों में पानी को लेकर बड़ा विवाद छिड़ गया II

अंबाला -(राहुल जाखड़):- अंबाला के दो वार्डों के लोगों में पानी को लेकर बड़ा विवाद छिड़ गया ! वार्ड न 18 में बीजेपी पार्षद है और वार्ड न 14 में आजाद पार्षद है ! विवाद जब छिड़ गया जब वार्ड नंबर 18 का पानी वार्ड न 14 में गिरा दिया गया जिससे गलियों में पानी भर गया और वार्ड नंबर 14 के लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया ! वार्ड नंबर 14 से आजाद पार्षद इसे गंदी राजनीति बता रहे है वहीं वार्ड नंबर 18 बीजेपी पार्षद इसका समाधान करने के बात कह रहे है उनका कहना है कि कैबिनेट मंत्री के निर्देश है कि शहर में की भी समस्या है उसको मिलकर हल करें ताकि शहर के लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो अंबाला कैंट का वार्ड नंबर 18 और वार्ड नंबर 14 पानी को लेकर इन दोनों सुर्खियों में है ! बता दे कि वार्ड न 18 से बीजेपी पार्षद है और वार्ड नंबर 14 से आजाद पार्षद हैं ! दोनों वार्डों के लोगों में उस वक्त विवाद छिड़ गया जब वार्ड न 18 में विकाश के कार्य के चलते पानी को वार्ड नंबर 14 में छोड़ दिया गया जिसकी वजह से वार्ड नंबर 14 की गालियां पानी से लबालब भर गई और लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया ! विकास के कार्य होना अच्छी बात है लेकिन अगर उसको वजह से बाकी लोगों को परेशानी हो ये कहां का न्याय है ! बता दें को वार्ड न 18 में नाला बनाने का कार्य चल रहा है और इसकी वजह से वार्ड नंबर 18 का पानी वार्ड न 14 में गिरा दिया गया है ! लोगों का कहना है कि अभी तो मॉनसून आना बाकी है अभी से ये हाल है तो फिर जब बरसाते शुरू होंगी तो फिर क्या हाल होगा लोगों को बीमारी पनपने का भी डर सताने लगा है वहीं घर से निकलते ही गलियों में खड़े गंदे पानी का सामना करना पड़ता है ! वार्ड न 14 के निवासियों का कहना है कि अगर इसका समाधान जल्दी नहीं होता तो फिर चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा क्योंकि चुनाव से पहले बड़े बड़े बड़े किए जाते है और चुनाव के बाद सभी हवा हवाई हो जाते है ! वार्ड न 14 के आजाद पार्षद ने इसे गंदी राजनीति बताया वहीं उन्होंने केबिनेट मंत्री अनिल विज से भी इस और संज्ञान लेने की बात कही ! वहीं बीजेपी पार्षद ने भी सभी को हिदायत दी कि वो वार्ड न 18 का पानी वार्ड न 14 में न डालें उसे पाइपों में डाले जिससे किसी को परेशानी न हो ! दोनों के बीच सहमति तो बन गई लेकिन अभी देखना होगा कि दोनों वार्डों के लोगों के बीच विवाद कम होता है या नहीं II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button