Haryana
Trending

जिले के समाजसेवियों ने शाहिद हसन खान मेडिकल कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले एक बैठक की।।

जिले के समाजसेवियों ने शाहिद हसन खान मेडिकल कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले एक बैठक की।।

नूंह -(निकुंज गर्ग):- हरियाणा के नूंह जिले में वर्ष 2012 में पूर्व की कांग्रेस सरकार के द्वारा गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज शुरू किया गया था ताकि मेवात के लोगों को इलाज मिल सके। शाहिद हसन खान गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज को शुरू हुए 15 साल के करीब हो गए हैं लेकिन लोगों को जो सुविधाएं मिलनी चाहिए थी वह सुविधा नहीं मिल पा रही हैं। उन्हें सभी समस्याओं को लेकर जिले के समाजसेवियों ने शाहिद हसन खान मेडिकल कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले एक बैठक की। बैठक में जिले के सभी समाजसेवियों ने मेडिकल कॉलेज की खामियों को लेकर चर्चा की और मेडिकल कॉलेज में सभी सुविधाएं कैसे मिले इसको लेकर विचार विमर्श किया तथा मेडिकल कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति ने फैसला लिया गया कि सोमवार को मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर को एक ज्ञापन सोपा जाएगा। जिसमें कहा गया की 15 दिन के अंदर मेडिकल कॉलेज में सुविधा नहीं महिया कराई गई तो इसके बाद आगामी 1 तारीख को फिर से एक बैठक की जाएगी और बैठक के बाद मेडिकल कॉलेज को लेकर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। मेडिकल कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति के समाजसेवी समय सिंह ने कहा कि मेडिकल कॉलेज की हालत बहुत अच्छी नहीं है यहां पर मरीजों को किसी प्रकार की कोई दवाई या इलाज नहीं मिल रहा है। इसी को लेकर आज सभी समाजसेवियों के द्वारा मेडिकल कॉलेज को लेकर 1 दिन की जिला प्रशासन, मेडिकल कॉलेज प्रशासन को अपनी मांगों से अवगत करने को लेकर मीटिंग की है ताकि समय रहते हुए मेडिकल कॉलेज में सरकार ध्यान दें और लोगों को सही से इलाज मिले।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button