भिवानी से शुरू की मेंबरशिप अभियान की शुरुआत इस अवसर पर JJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला भिवानी पहुंचे।।
भिवानी से शुरू की मेंबरशिप अभियान की शुरुआत इस अवसर पर JJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला भिवानी पहुंचे।।

भिवानी (अभिषेक ठाकुर):- भिवानी से शुरू की मेंबरशिप अभियान की शुरुआत। इस अवसर पर JJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला भिवानी पहुंचे और भिवानी पहुंचने पर उन्होंने कहा कि JJP पार्टी पूरे प्रदेश में मेंबरशिप अभियान से ऐसे कार्यकर्ताओं को जोड़ेगी जो पार्टी के लिए निष्ठावान और मेहनती कार्यकर्ता हो। उन्होंने कहा कि 15 जून से 15 जुलाई तक JJP का मेंबरशिप चलाया जाएगा। JJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला ने 30 जून तक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के सवाल पर कहा कि 100 साल पुरानी पार्टी है 11 साल मुझे सुनते सुनते हो गए लेकिन उनका आज तक संगठन खड़ा नहीं हुआ। ना जाने कांग्रेस के कितने प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष बदल गए। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी चंडीगढ़ आए और करके क्यो गए मुझे नहीं पता नहीं लगा। उन्होंने कहा कि संगठन के नाम पर कांग्रेस के हमेशा ही ढाक तीन पात है सब को पता है। अजय सिंह चौटाला ने बीजेपी के 11 साल पूरे होने के सवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी के बड़े बड़े आयोजन हो रहे हैं लेकिन धरातल पर बात करे तो क्या हो रहा है उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री के लिया में नहीं बल्कि उनके नेता कहते हैं कि वे उड़न खटोली से नीचे उतरे और नीचे उतर कर के लोगों के बीच में जाए और पर्ची लेकर के उसका होता क्या है उन्होंने कहा कि जब उनके मंत्री और MLA ही संतुष्ट नहीं है पहले उनको तो संतुष्ट कर ले। अजय सिंह चौटाला ने बीजेपी के हरियाणा में बुढ़ापा पेंशन ना बढ़ने के सवाल पर कहा कि जब हम सरकार में थे तब तक हमने करवाया। और अब भी हमारा ये प्रयास रहेगा कि सरकार पर दबाव बनाकर के करवाए। बढ़ते क्राइम पर अजय सिंह चौटाला ने कहा कि हर जगह शराब के ठेकेदारों को किस तरह से मारा जा रहा है कल ही हमारे सिरसा में एक मर्डर हुआ है और रोजाना इस तरह की घटनाएं हो रही हैं कहा है कानून व्यस्था। दीपेंद्र हुड्डा के JJP और INLD को बीजेपी का साथ देने के सवाल पर अजय सिंह चौटाला ने कहा कि वो किसका साथ दे रहे हैं उन्होंने कहा कि वो तो खुद बीजेपी की B टीम है इस चुनाव में क्या किया उन्होंने ने ये सब जानते हैं।। #newstodayhry @newstodayhry



