Haryana
Trending

पिछले 11 साल में सबसे मजबूत कानून व्यवस्था हरियाणा में है।।

पिछले 11 साल में सबसे मजबूत कानून व्यवस्था हरियाणा में है।।

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- कुरुक्षेत्र सांसद एवं कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला के बयान गुंडाराज और माफियाराज के सामने नायब सैनी सरकार नतमस्तक और लाचार पर पलटवार करते हुए हरियाणा कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कहने में कोई मूल नहीं लगता, उन्होंने कहा पिछले 11 साल में सबसे मजबूत कानून व्यवस्था हरियाणा में है। मंत्री बेदी ने कहा 10 साल तक प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रही, रणदीप सुरजेवाला उसमें मंत्री थे उस समय के आंकड़े उठाकर देख जाएं और पूरे प्रदेश के अंदर यह किस प्रकार का माहौल बनाकर गए वह भी किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने कहा रणदीप सुरजेवाला कोई भी बयान देने से पहले अपने गिरेबान में झांके। कृष्ण बेदी ने कहा रही बात लाचार और बेबस सरकार की तो बोले रणदीप सुरजेवाला को हमने कोई एडवाइजर तो रखा नहीं हुआ वह पहले अपनी पार्टी के हाल देखें, 9 महीने के बाद आज तक पार्टी का नेता प्रतिपक्ष नहीं बना सके, वह लोग कटाक्ष करेंगे सीएम नायब सैनी पर। उन्होंने कहा पूरे देश के अंदर कांग्रेस पार्टी के पास एक जिला अध्यक्ष से लेकर संगठन नाम की कोई चीज नहीं है। जिलाध्यक्ष तक नियुक्त करने के लिए उनके राष्ट्रीय स्तर के नेता को आना पड़ता है। पूरे देश के विपक्षी पार्टियों ने एक साथ मिलकर लोकसभा चुनाव के दौरान इंडिया गठबंधन बनाया था और फिर भी 100 का आंकड़ा नहीं छू सके। इन लोगों की कोई पहचान नहीं इनका नेतृत्व में कोई विश्वास नहीं और कांग्रेस पार्टी आपस में बंटी हुई है।हरियाणा के अंदर रणदीप सुरजेवाला की क्या स्थिति है यह किसी से छुपी हुई बात नहीं है, केवल बयान बाजी और ट्वीट करके कोई नेता नहीं बनता। उन्होंने कहा कि रणदीप सुरजेवाला को हमारी चिंता करने की जरूरत नहीं है, नायब सैनी एक समर्थ मुख्यमंत्री है और सभी परिस्थितियों से वह निपट सकते हैं। पंजाब में एक सीट पर उपचुनाव है इसको लेकर कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेटी ने कहा आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी वहां पर प्रचार करने गए थे। हमारी पार्टी अपने बलबूते पर पंजाब उपचुनाव लड़ रही है और इसके रिजल्ट अच्छे आएंगे।वो उन्होंने कहा कि विकास तो आम आदमी पार्टी ने कहा था कि दिल्ली में भी हुआ था, लेकिन उनका आखिर दिल्ली में हुआ क्या। कृष्ण बेदी ने कहा अच्छे स्कूल के नाम पर तो केजरीवाल हरियाणा में भी वोट मांगने आए थे लेकिन पर्ची तो एक भी नहीं आई, ना कोई सीट आई। उन्हें कोई यहां पूछता तक नहीं। उन्होंने कहा कि रिजल्ट के बाद पता चलेगा कि आखिर आगे होता है क्या। मंत्री कृष्ण बेदी ने किया दावा बोले अब दिल्ली की तर्ज पर पंजाब में भी भाजपा की सरकार बनाएंगे ।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button