जन संघर्ष समिति भिवानी ने लोहारू फाटक पर जाम एवं पुल निर्माण कार्यों में देरी को लेकर किया प्रदर्शन।।
जन संघर्ष समिति भिवानी ने लोहारू फाटक पर जाम एवं पुल निर्माण कार्यों में देरी को लेकर किया प्रदर्शन।।


भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- जन संघर्ष समिति भिवानी ने लोहारू फाटक पर जाम एवं पुल निर्माण कार्यों में देरी को लेकर किया प्रदर्शन। दो घंटे फाटक बंद होने से चिलचिलाती गर्मी में लोगों को हो रही परेशानी। रेलवे मॉल गाड़ियों का करे रूट डायवर्ट। मांग नहीं मानी तो रेल रोको आंदोलन करेंगे शुरू। जन संघर्ष समिति भिवानी के नेतृत्व में स्थानीय मण्डी व्यापारी व दुकानदारों ने मिलकर रेलवे एथोरिटी व राज्य सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया व मांग की कि दिनोद गेट पुल व लोहारू रोड़ पुल शीघ्र बनवाया जाए तथा रेलवे फाटक पर जाम को ध्यान में रखते हुए माल गाड़ियों का रास्ता डायवरट किया जाए । प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए जन संघर्ष समिति के संयोजक व सीपीआईएम जिला सचिव कामरेड ओम प्रकाश तथा नई अनाज मन्डी व्यापार मण्डल के प्रधान नरेश कुमार उर्फ भुरू ने कहा कि दिनोद गेट व लोहारू रोड़ पर पुल निर्माणाधीन होने से लोहारू रोड़ देवसर चुंगी के पास रेलवे फाटक दो दो घंटे बन्द रहता है , स्थानीय व्यापारियों एवं आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है , जनता दुखी हो गई है , शहर के एक बड़े हिस्से में जाम लगने से यातायात ठप्प होकर शहर वासियों एवं राहगीरों को भारी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं । हमारे जिला प्रशासन व शहर के जन प्रतिनिधियों ने पहले दिनोद रोड़ पुल को बनवाना चाहिए था , वह पूरा होने के बाद लोहारु रोड़ का निर्माण शुरू करवाना चाहिए था , ताकि लोगों को परेशानी ना होती । उन्होंने मांग की कि रेलवे विभाग माल गाड़ियों को डायवर्ट कराए तथा ठेका कम्पनी पर दबाव डालकर पुलों के निर्माण में तेजी लाई जाए तथा रेलवे विभाग से अनुरोध करते हैं कि फाटक के पास पांच फुट में रोड़ पर खम्बे पड़े हुए हैं , उनको उठाया जाए , ताकि रास्ता अच्छी तरह से साफ हो सके । । #newstodayhry @newstodayhry



