गुरुग्राम-एक ही रात में लखपति बनने के चक्कर मे उठा लिए हथियार।।
गुरुग्राम-एक ही रात में लखपति बनने के चक्कर मे उठा लिए हथियार।।

गुरुग्राम-(पायल शर्मा):- गुरुग्राम-एक ही रात में लखपति बनने के चक्कर मे उठा लिए हथियार रेड चिल्ली की बोटल ले निकल पड़े राहगीरो को लूटने साइबर सिटी के खुशबू चौक पर किसी वारदात को अंजाम दे पाते उससे पहले ही पुलिस ने किया काबू हथियारों के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देने के जुर्म में दो युवतियां साथी सहित गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, एक लोहे की रॉड व एक बोतल (रेड चिल्ली स्प्रे) बरामद आपराधिक प्रवृत्ति के है तीनो आरोपी चोरी के कई मामले दर्ज है तीनो पर एक ही रात में लखपति बनने की ऐसी चाह चढ़ी की पिस्टल ले निकल पड़े राहगीरो को लूटने। रेड चिल्ली की बोतल, लोहे की रॉड ले पहुच गए साइबर सिटी के खुशबू चौक पर। लेकिन ये तीनो किसी वारदात को अंजाम दे पाते इससे पहले ही क्राइम यूनिट ने इन्हें धर दबोचा। पुलिस की गिरफ्त में खड़ी ये दोनों लड़किया और यह लड़का इतने शातिर है कि पलक झपकते ही वारदात को अंजाम दे फरार हो जाते थे। घरेलू चोरी में माहिर तीनो एक ही रात में किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे लखपति बनने की फिराक में थे। लेकिन गुरुग्राम पुलिस ने इनके मंसूबो पर पानी फेर दिया। गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि क्राइम यूनिट सेक्टर 43 के इंस्पेक्टर नरेन्द्र कुमार को अपने विश्वशनीय सूत्रों से सूचना मिली कि साइबर सिटी के खुशबू चौक पर 2 महिलाएं व 1 व्यक्ति हथियार के बल पर आने-जाने वालों के साथ लूटपाट करने की कोशिश कर रहे है। टीम ने सूचना पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए बताए गए स्थान पर रेड की, जहां पर 3 आरोपियों (1 युवक, 2 युवतियों) को हथियार सहित काबू किया। आरोपियो की पहचान दीपक निवासी फिरोजाबाद, जिला फिरोजाबाद (उत्तर -प्रदेश), रूपा निवासी विजय नगर, रोहिणी (दिल्ली) व अंजू निवासी विजय नगर, रोहिणी (दिल्ली) के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, एक लोहे की रॉड एवम एक रेड चिल्ली स्प्रे (लाल मिर्च) बरामद की गई। इस पर पुलिस ने तीनोंआरोपियों के खिलाफ थाना डीएलएफ फेज 1 में केस दर्ज कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने गुरुग्राम से चोरी करने की सात अन्य वारदातों को भी अंजाम देने का खुलासा किया है। आरोपियों के अपराधिक रिकॉर्ड खंगालने पर पुलिस को पता चला कि दीपक पर चोरी करने के 9 केस गुरुग्राम के विभिन्न थानों में दर्ज है। इसी तरह रूपा पर चोरी करने का 1 केस व अंजू पर चोरी करने के 2 केस गुरुग्राम के थानों में दर्ज है। पुलिस ने तीनों आरोपियो को कोर्ट में पेश किया, जहा से तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। अभियोग अंकित है।। #newstodayhry @newstodayhry



