Haryana
Trending

नूंह विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से जिला अध्यक्ष बनाने के लिए उनकी राय जानी।।

नूंह विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से जिला अध्यक्ष बनाने के लिए उनकी राय जानी।।

नूह-(निकुंज गर्ग):- हरियाणा में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत कार्यकर्ताओं से रायसुमारी लेकर राष्ट्रीय कांग्रेस के आब्जर्वर जल्द ही अपनी रिपोर्ट केन्द्रीय संगठन को सौंपने का काम करेंगे। जिसको लेकर नूंह जिले में राष्ट्रीय कांग्रेस के आब्जर्वर व दिल्ली कांग्रेस प्रभारी काजी निजामुद्दीन और हरियाणा कांग्रेस पार्टी के आब्जर्वर व पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने नूंह विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से जिला अध्यक्ष बनाने के लिए उनकी राय जानी। आपको बता दें कि कांग्रेस नेता व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के चंडीगढ़ दौरे के बाद हरियाणा कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने की कवायत में जुट गया है। सोमवार को नूंह विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए उत्तराखंड से विधायक व दिल्ली प्रभारी काज़ी निजामुद्दीन राष्ट्रीय कांग्रेस ऑब्जर्वर के रूप में बैठक में शामिल हुए। हरियाणा कांग्रेस पार्टी ऑब्जर्वर व पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में बनाए जाने वाले जिला अध्यक्ष को लेकर अब मंथन चल रहा है, हरियाणा के नूंह में भी अभियान के तहत पूरे प्रदेश में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति करने के लिए कांग्रेस आलाकमान द्वारा गठित किए गए एआईसीसी ऑब्जर्वर एवं पीसीसी ऑब्जर्वर की टीम नूंह पहुंची है। उन्होंने कहा कि टीम सभी लोगों से राय शुमारी कर अपनी रिपोर्ट कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पार्टी के प्रदेश प्रभारी बीके हरि प्रसाद को सौंपेगी। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी झूठ और फरेब पर टिकी हुई पार्टी है, हमारे संगठन में हम लोग लगातार काम कर रहे हैं, हर प्रदेश में हमारा मजबूत संगठन है, यहां भी हम एक बड़ा मजबूत संगठन खड़ा करके आने वाले समय के अंदर जितनी भी चुनौती हैं, उनको स्वीकार करेंगे। कांग्रेस ने मजबूती से चुनाव लड़ा है और आगे भी लड़ेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश में मजबूती से कार्य कर रही है लेकिन संगठन बनने के बाद पार्टी को निःसंदेह मजबूती जरूर मिलेगी। इस दौरान नूंह में संगठन सृजन अभियान के तहत जिला अध्यक्ष बनाने के लिए कांग्रेस आब्जर्वर काजी निजामुद्दीन और पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने नूंह विधानसभा क्षेत्र के सभी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी की सहमति से नूंह जिले का अध्यक्ष पार्टी बनाने जा रही है। सभी कार्यकर्ताओं की रायसुमारी लेकर वो अपनी रिपोर्ट कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व को सौंपने का काम करेंगे। उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस का केंद्र संगठन जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा करने का काम करेगा। इसके अलावा इस दौरान विधायक आफताब अहमद , पूर्व विधायक शहीदा खां, मेहताब अहमद सहित काफी नेतागण मौजूद रहे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button