Haryana
Trending

पंचकुला के आठ वर्षीय आर्यन ने 5,364 मीटर ऊंचे माउंट एवरेस्ट बेस कैंप तक का कठिन सफर तय किया।।

पंचकुला के आठ वर्षीय आर्यन ने 5,364 मीटर ऊंचे माउंट एवरेस्ट बेस कैंप तक का कठिन सफर तय किया।।

पंचकुला-(साहिल गर्ग):- पंचकुला के आठ वर्षीय आर्यन ने 5,364 मीटर ऊंचे माउंट एवरेस्ट बेस कैंप तक का कठिन सफर तय कर आज उन युवाओं को संदेश दिया जो नशे की लत में पड़कर अपनी ताकत को नष्ट कर रहे है। नन्हे आर्यन ने यह सिद्ध कर दिया कि यदि मन में मजबूत संकल्प कर ले तो कुछ भी हासिल किया जा सकता है और किसी भी गलत लत को छोड़ा भी जा सकता है। सनराइज ग्लोबल फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेश दलाल ने बताया कि इतनी कम उम्र में इतना बड़ा काम करना बहुत बड़ी उपलब्धि है।आर्यन की इस यात्रा की शुरुआत प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने निवास स्थान कबीर कुटीर से 30 अप्रैल को झंडी दिखाकर की थी। हरियाणा के मुख्यमंत्री भी आर्यन की बहुत प्रशंसा कर चुके है। आठ वर्षीय आर्यन ने अब तक हरियाणा की सबसे ऊंची चोटी करोह पीक, शिवालिक रेंज की ऊंची चोटी चूड़धार पीक, भृगु लेक और खारदुंगला को पार किया। आर्यन पंचकुला के रूट्स कंट्री स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ता है। पत्रकार एवं संपादक महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव डीपी वशिष्ठ ने बताया कि आर्यन की माता ममता सौदा खुद माउंट एवरेस्ट की पर्वतारोही है और उन्होंने पर्वतारोहण में अपने करियर की शुरुआत 2003 में की थी। 2010 में ममता सौदा ने माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा लहराया पर्वतारोहण खेल के क्षेत्र में उनकी सेवाओं के लिए 2014 में उन्हें भारत सरकार द्वारा देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया गया। ममता सौदा वर्तमान में पुलिस मुख्यालय में डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर पर तैनात है और जिला पंचकूला में भी कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सराहनीय सेवाएं दे चुकी है। सनराइज ग्लोबल फाउंडेशन के कार्यक्रम संयोजक एवं महासचिव डीपी वशिष्ठ ने माननीय मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार से विशेष आग्रह किया कि आर्यन की इस उपलब्धि को आने वाले स्वतंत्रता दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित करे और प्रदेश के नशा मुक्ति अभियान का आर्यन को स्टेट ब्रैंड एम्बेसडर घोषित करे। इससे जहां एक और इस नन्हे बच्चे का मनोबल बढ़ेगा वहीं प्रदेश के अन्य बच्चों और युवाओं को नशे से दूर रखकर उज्जवल भविष्य बनाने की प्रेरणा मिलेगी। आर्यन की इस अद्वितीय उपलब्धि ने हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देश को गर्व से भर दिया है। 130 किलोमीटर की पैदल यात्रा तीन मई से शुरू हुई और मात्र 18 दिनों में 20 मई को समाप्त कर आर्यन ने 5,364 मीटर ऊंचे माउंट एवरेस्ट बेस कैंप पर तिरंगा लहराया दिया।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button