Haryana
Trending

स्वामी रमेश साहुवाला ने पितृ दिवस पर बधाई देते हुए कहा है कि पितृ दिवस का दिन हमारे पिता को समर्पित होता है।।

स्वामी रमेश साहुवाला ने पितृ दिवस पर बधाई देते हुए कहा है कि पितृ दिवस का दिन हमारे पिता को समर्पित होता है।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने पितृ दिवस पर बधाई देते हुए कहा है कि पितृ दिवस का दिन हमारे पिता को समर्पित होता है जो हमारे जीवन में हर मोड़ पर एक मजबूत सहारा बनते हैं तथा सभी पिता अपने बच्चों के लिए मजबूती से खड़े रहते हैं। उनके जीवन में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि पितृ दिवस एक दिन नहीं पापा के प्यार, त्याग और मेहनत को याद करने का मौका है। उन्होंने कहा कि पापा हमारे अजीज भी हैं और हमारा नसीब भी वहीं हैं तथा दुनिया की इस भीड़ में सबसे गरीब भी वहीं हैं और हमारी जिन्दगी उनकी दुआओं से चलती है क्योंकि खुदा भी वहीं हैं और तकदीर भी वहीं हैं। उन्होंने कहा कि पापा हमारे लिए एक स्तम्भ हैं, एक विश्वास हैं और उनसे ही हमारा अस्तित्व है तथा वो ही हमारे जीवन का सबसे बड़ा सहारा है। उनकी छाव में ही हमारा हर पल बीता है। उन्होंने कहा कि पापा ही है जिन्होंने हमें ताकत, दयालुता और प्यार का सच्चा मतलब सिखाया तथा वे ही हमारे मजबूत स्तम्भ और मार्गदर्शक होते हैं तथा हमें प्यार सुरक्षा और प्रेरणा प्रदान करते हैं जो हमें हमारे जीवन में सफल होने में मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि पापा ही है जो हमारे जीवन को खूबसूरत बनाते हैं और हमें एक अच्छा इंसान बनाने के लिए अपनी पूरी जिंदगी गुजार देते हैं। उन्होंने कहा कि हमें कभी भी अपने पिता को भूलना नहीं चाहिए क्योंकि जो कुछ हमारे लिए किया वह कोई भी नहीं कर सकता। इसलिए हमें हर वक्त अपने पिता का धन्यवाद करना चाहिए और उनका शुक्रगुजार रहना चाहिए।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button