Haryana
Trending

धूनी तपस्या पूर्ण होने पर फग्गू में जलेबी का लंगर व छबील लगाई।।

धूनी तपस्या पूर्ण होने पर फग्गू में जलेबी का लंगर व छबील लगाई।।

कालावाली-(पवन शर्मा):- धूनी तपस्या पूर्ण होने पर फग्गू में जलेबी का लंगर व छबील लगाई ​गर्मी व तापमान के बीच संत बाबा रघवीर दास जी पिछले कई दिनों से गांव फग्गू बस स्टैंड पर स्थित भगवान महर्षि वाल्मीकि मंदिर में गाँव की खुशहाली व उन्नति के लिए धूनी तप रहे हैं। उनकी तपस्या पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंदिर प्रबंधन ने गाँव के सहयोग से लंगर प्रसाद, चाय, गरम जलेबी व ठंडे मीठे पानी की छबील लगाई गई । इस संबंध में सिकंदर सिंह काली, तारी सिंह, लक्की रोहन ने बताया कि पिछले कई दिनों से मंदिर में विराजमान संत बाबा रघवीर दास जी धूनी तप कर तपस्या कर रहे थे तथा आज उनकी तपस्या पूर्ण हो गई है। इस खुशी को देखते हुए बाबा रघवीर दास की अगुवाई में मंदिर स्थल पर चाय, दाल रोटी, जलेबी व ठंडे मीठे सरबती ​​जल का लंगर लगाया। श्रद्धालुओं व सेवादारों ने वाहनों को रोककर लोगों व राहगीरों को श्रद्धापूर्वक पानी व जल पिलाया। इस अवसर पर फग्गू कुरगावाली सहकारी समिति के पूर्व चेयरमैन जालंधर सिंह, गुरतेज सिंह मेला, लक्खी सिंह, गोछा सिंह, मोटू सिंह, बोघा सिंह, सतीश बशाल, निक्का , गुरप्यार सिंह, जसवीर सिंह, प्रवीण , हरजिंदर , छींदा सिंह, जसवीर सिंह, नत्था सिंह, बलराज सिंह आदि श्रद्धा लु मौजूद थे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button