Haryana
Trending

खनौरी मोर्चे पर जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण-अनशन के 100 दिन पूरे ।।

खनौरी मोर्चे पर जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण-अनशन के 100 दिन पूरे

सिरसा(अक्षित कम्बोज):- सिरसा खनौरी मोर्चे पर जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण-अनशन के 100 दिन पूरे:-बीकेई के बैनर तले 5 मार्च को लघु सचिवालय में 24 घंटे भूख हड़ताल पर बैठेंगे 100 किसान, लखविंदर सिंह सिरसा बीकेई सिरसा में मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख ने कहा कि एमएसपी खरीद गारंटी कानून सहित किसानों की हक्की मांगों को लेकर 13 फरवरी से चल रहे ऐतिहासिक किसान आंदोलन-2 में 26 नवंबर से खनौरी बॉर्डर पर आमरण-अनशन पर बैठे सण् जगजीत सिंह डल्लेवाल का अनशन 5 मार्च को 100वें दिन में पहुंच जाएगा। भारतीय किसान एकता ने निर्णय लिया है कि डल्लेवाल के अनशन के समर्थन में बुधवार, 5 मार्च 2025 को लघु सचिवालय (डीसी ऑफिस) में सिरसा जिले के 100 किसान 24 घंटे के लिए हड़ताल पर बैठेंगे। 5 मार्च सुबह 11 बजे भूख हड़ताल शुरू होगी और अगले दिन 6 मार्च, वीरवार को सुबह 11 बजे समाप्त की जाएगी। औलख ने कि देश के किसानों को एमएसपी दिलवाने के लिए डल्लेवाल अपने शरीर पर कष्ट झेल रहे हैं। देश के हर किसान व मजदूर की लड़ाई वह लड़ रहे हैं, हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि किसान आंदोलन-2 मजबूत करने के लिए डल्लेवाल की ताकत बने और 19 मार्च को चंडीगढ़ में केंद्र सरकार के साथ 7वें दौर की वार्ता में सरकार हमारी मानी हुई मांगें लागू करने को मजबूर हों। औलख ने कहा कि बीती रात संयुक्त किसान मोर्चा गैर-राजनीतिक भारत की जूम मीटिंग हुईख् जिसमें पास किया गया कि देश के हर राज्य में जिला मुख्यालयों पर 5 मार्च को डल्लेवाल के आमरण अनशन के 100 दिन पूरे होने पर एक दिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल की जाएगी। 8 मार्च को शंभू, खनौरी व रतनपुरा बॉर्डरों पर एमएसपी खरीद गारंटी कानून को समर्पित महिला दिवस मनाया जाएगा। पंजाब, हरियाणा व राजस्थान से बड़ी संख्या में किसान व मजदूर महिलाएं शंभू, खनौरी व रतनपुरा मोर्चों पर पहुंचेंगी। औलख ने भूख हड़ताल में शामिल होने वाले किसानों को अपील करते हुए कहा कि 5 मार्च को सुबह 10.30 तक लघु सचिवालय सिरसा पहुंचें। सभी किसान रात को रुकने के लिए अपने-अपने बिस्तर साथ लेकर आएं। नत्था सिंह व सुभाष झोरड़ ने कहा कि बीकेई टीम 13 फरवरी 2024 से ही आंदोलन में डटी हुई है। खनौरी बॉर्डर के लिए दूध, राशन व लकडिय़ों की सेवा निरंतर की जा रही है। रतनपुरा मोर्चे पर भी हर प्रोग्राम में बीकेई टीम बढ़ चढक़र हिस्सा लेती है। सिरसा से नाजर सिंह व भीम न्योल की अध्यक्षता में किसानों का पैदल जत्था खनौरी बॉर्डर के लिए व दूसरी बार संदीप सिंह, सुनील नैन की अध्यक्षता में सिरसा से किसानी शहीद शुभकरण सिंह के गांव बल्लों के लिए किसानों का पैदल जत्था भी अपनी हाजिरी लगाकर आया है। उन्होंने कहा कि इतिहास में ऐसा पहली बार होगा कि सिरसा जिले में इतनी बड़ी संख्या में किसान 24 घंटे के लिए भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इस मौके पर रामप्यारी देवी, नत्था सिंह, सुभाष झोरड़ बचेर, सरदूल सिंह भट्टी, त्रिलोक सिंह खारा, मलकीत सिंह, गुरप्रीत सिंह संधू, साहब सिंह, सत्य झोरड़, नसीब झोरड़ सहित अन्य किसान मौजूद रहे।।

Related Articles

Back to top button