Haryana
Trending

संगरिया नगरपालिका में भ्रष्टाचार का खेल: कागजों में सिमटा 56 लाख का विकास ।।

संगरिया नगरपालिका में भ्रष्टाचार का खेल: कागजों में सिमटा 56 लाख का विकास ।।

संगरिया- ( पंकज गोदारा ):– संगरिया नगरपालिका इन दिनों विकास कार्यों के नाम पर ‘लूट का अड्डा’ बनी हुई है। नगरपालिका अध्यक्ष, अधिशाषी अधिकारी और अभियंताओं की मिलीभगत से पिछले एक साल में पेच वर्क, नाली मरम्मत और क्रॉसिंग रिपेयर के नाम पर करीब 55.95 लाख रुपये की निविदाओं में भारी हेरफेर का मामला सामने आया है। आरोप है कि बिना कार्य पूर्ण किए ही ठेकेदारों को नियम विरुद्ध प्रमाण पत्र जारी कर भुगतान की तैयारी कर ली गई।तीन निविदाओं में बंदरबांट का खेल नगरपालिका के कारिंदों ने पिछले 12 महीनों में भ्रष्टाचार की पटकथा कुछ इस तरह लिखी:

  1. 7 जनवरी 2025: वार्ड 1 से 35 तक के लिए 4.91 लाख की दो निविदाएं जारी हुईं। ठेकेदार अशोक कुमार रवि कुमार को यह कार्य 3 माह में पूरा करना था, जो कागजों में तो पूरा दिखा दिया गया, लेकिन जमीन पर स्थिति जस की तस है।
  2. 1 जुलाई 2025: वार्ड 1 से 18 में नाली मरम्मत के लिए 4.97 लाख की निविदा ठेकेदार ओमप्रकाश को दी गई। एक माह की समयावधि वाला यह कार्य भी फाइलों में ही ‘चमक’ उठा।
  3. 16 सितंबर 2025: सबसे बड़ा खेल 46 लाख रुपये की निविदा में हुआ। ठेकेदार ओमप्रकाश और शिव कंस्ट्रक्शन कंपनी को 23-23 लाख के कार्य आवंटित किए गए। आरोप है कि घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर नाममात्र का काम किया गया, जो आज भी अधूरा है।
  4. जांच और कार्रवाई की मांग संगरिया जागृति संस्था के अध्यक्ष अमरनाथ पेंटर ने इस पूरे मामले को उजागर करते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण शाखा और ठेकेदारों की जुगलबंदी से जनता के पैसे की लूट की जा रही है। संस्था ने मांग की है कि:
  • जिन अधिकारियों ने कार्य पूर्ण होने के फर्जी प्रमाण पत्र जारी किए हैं, उन पर भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज हो।
  • वार्ड 1 से 35 तक हुए कथित कार्यों की किसी निष्पक्ष तकनीकी टीम से भौतिक जांच करवाई जाए।

शहर की जर्जर सड़कों और ओवरफ्लो होती नालियों के बीच लाखों के इन बिलों ने नगरपालिका की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह है कि प्रशासन इस ‘लूट गिरोह’ पर नकेल कसता है या फाइलें ठंडे बस्ते में डाल दी जाती हैं।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button