पलवल की जाट धर्मशाला में 9 जुलाई को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल II
पलवल की जाट धर्मशाला में 9 जुलाई को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल II


पलवल-(निकुंज गर्ग):- पलवल की जाट धर्मशाला में 9 जुलाई को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल की तैयारियों को लेकर कर्मचारी यूनियनों द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस बैठक में अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लाम्बा मुख्य रूप से उपस्थित थे। जिन्होंने कहा की केंद्र की सरकार कोविद के दौरान रद्द किये गए 29 श्रम कानूनों को खत्म कर चार मजदूर कोट्स लाने का प्रयास कर रही है जो लेबर कोड मजदूरों को गुलाम बनाने का दस्तावेज है उसको किसी भी हालत में लागु नहीं होने दिया जायेगा। इस दौरान कर्मचारी नेताओं ने कहा की केंद्र की सरकार कर्मचारी विरोधी निति बना रही है जिसके विरोध में 9 जुलाई को टोकन हड़ताल की जा रही है और देशभर के कर्मचारी इस दिन देश का चक्का जाम कर सरकार को अपनी ताकत का अहसास कराएंगे। केंद्र की सरकार इस दौरान संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने भी कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया। इस सम्मेलन को सम्बोधित् करते हुए सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रधान सुभाष लाम्बा ने कहा की इस बैठक के माध्यम से राष्ट्रव्यापी हड़ताल में ताल ठोकने और कर्मचारियों की अधिक से अधिक भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने कहा की हड़ताल के मुख्य मुद्दों में चार लेबर कोड को रद्द करना, सभी तरह के कच्चे कर्मचारियों को नियमित करना व नियमित होने तक समान काम समान वेतन लागू करना, एचकेआरएन के तहत कार्यरत कर्मचारियों की सेवा सुरक्षित करते हुए विभागीय रोल पर रखने व एचकेआरअएन को भंग करना रहेगा। इसके अलावा न्यूनतम वेतन रिवाइज करवाना, हरियाणा के कर्मचारियों का अलग से वेतन आयोग गठन कर उसे लागू करना, पुरानी पेंशन बहाल करना, पीएफआरडीए बिल रद्द करना व विभागों में नए पद सृजित कर अकादमिक मेरिट की आधार पर भर्ती करना शामिल रहेगा। उन्होंने कहा कि विभागों व सेवाओं के निजीकरण के बजाय विस्तार करना। नई शिक्षा नीति, बिजली बिल-2023 व नई परिवहन आदि नीतियों को वापस लेना कर्मचारियों की मुख्य मुद्दे हैं। कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने हड़ताल की तैयारियों में सभी जिलों से जत्थे चलाकर तैयारियां करने व विभागीय यूनियन की बैठक कर व्यापक रूपरेखा बनाई। इसके अतिरिक्त पिछली बैठकों की समीक्षा कर ब्लॉक व जिलों का ऑडिट करना, जिलों की बैठक कर आगामी कार्यक्रमों को लागू करवाने का आह्वान किया। वहीँ संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी महेंद्र चौहान ने कहा की मौजूदा सरकार किसान, मजदूर, कर्मचारी की विरोधी है और कर्मचारियों की जो मांगे हैं वो बिलकुल जायज है इसलिए संयुक्त किसान मोर्चा इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन करेगा।। # newstodayhry @newstodayhry



