गुरुग्राम-सीएम और रेल मंत्री ने किया मारुति सुजुकी में रेल साइडिंग का शुभारंभ I I
गुरुग्राम-सीएम और रेल मंत्री ने किया मारुति सुजुकी में रेल साइडिंग का शुभारंभ I I

गुरुग्राम-(पायल शर्मा):- सीएम और रेल मंत्री ने किया मारुति सुजुकी में रेल साइडिंग का शुभारंभ सीएम ने दिया संबोधन मारुति सुजुकी मानेसर प्लांट में भारत की सबसे बड़ी इन प्लांट रेल साइडिंग का शुभारंभ हुआ 2024 में प्रधानमंत्री ने गुजरात मे भारत की पहले ऑटोमोबाइल रेल साइडिंग का शुभारंभ किया था उसी कड़ी में आज मानेसर में इसका शुभारंभ हुआ है सीएम ने रेल मंत्री के द्वारा हरियाणा में कराए गए विकास कार्यो का विवरण किया प्रदेश में विभिन्न रेलवे परिजनों चल रही है- सीएम मारुति ने गति शक्ति मल्टी मोडल कार्गो टर्मिनल की शुरुवात की है हरियाणा को वैश्विक सप्लाई चैन से जोड़ने का काम करेगा- सीएम इस परियोजना को पूरा करने के लिए सरकार की अहम भागीदारी रही है गुरुग्राम में मुख्यमंत्री नायब सैनी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज वेस्टर्न फ्रेट कॉरिडोर के मारुति-पातली ट्रैक का शुभारंभ करने मारुति प्लांट में पहुंचे हैं इस दौरान कारें लादने वाली एक विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया वही नया ट्रैक लगभग 7 किलोमीटर लंबा है जो मानेसर कारखाने से पातली रेलवे स्टेशन तक जाएगा इससे मानेसर ही नहीं, हरियाणा के फरीदाबाद, गुरुग्राम, बहादुरगढ़ और सोनीपत जैसे इलाके भी लाभान्वित होंगे। फरीदाबाद की मशीनें, गुरुग्राम की कारें, बहादुरगढ़ के जूते-चप्पल, और सोनीपत की भारी इंडस्ट्रियों का सामान आसानी से दूसरे स्थानों तक पहुंच सकेगा। साथ ही यह ट्रैक हरियाणा रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एचआरआईडीसी) द्वारा पलवल से सोनीपत तक बनाए जा रहे ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर से भी जुड़ेगा। रेल कॉरिडोर परियोजना का उद्देश्य देश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों को रेल नेटवर्क से जोड़ना है इस रेल लाइन के शुरू होने से हरियाणा में स्थित औद्योगिक इकाइयों को विशेष रूप से लाभ होगा भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति कंपनी के सभी प्लांट भी आपस में जुड़ जाएंगे मारुति इस रेल लाइन का उपयोग करके अपनी कारों को माल गाड़ियों के माध्यम से देश के विभिन्न हिस्सों में तेजी से और कम लागत में पहुंचा सकेगी। रेल खंड के शुरू होने से पहले, कंपनियों को सड़क मार्ग से सामान भेजने में कई घंटे लगते थे, जिससे समय और लागत दोनों में बढ़ोतरी होती थी इस परियोजना के तहत मारुति सुजुकी के मानेसर प्लांट में एक विशेष यार्ड तैयार किया गया है, जहां से माल गाड़ियों में कारों को लोड करने का कार्य शुरू हो चुका है इस यार्ड में एक साथ चार मालगाड़ियों में सामान लोड करने की क्षमता है यह सुविधा न केवल मारुति सुजुकी के लिए, बल्कि मानेसर और आसपास के क्षेत्र में स्थित अन्य औद्योगिक इकाइयों के लिए भी लाभकारी होगी। इस रेल खंड के शुरू होने से सड़कों पर भारी वाहनों का दबाव कम होगा, जिससे सड़क यातायात में भी सुधार होगा साथ ही, पर्यावरणीय दृष्टिकोण से भी यह परियोजना महत्वपूर्ण है, क्योंकि रेल परिवहन सड़क परिवहन की तुलना में कम कार्बन उत्सर्जन करता है।। #newstodayhry @newstodayhry



