नशीली प्रतिबंधित कैप्सूलों सहित युवक गिरफ्तार।।
नशीली प्रतिबंधित कैप्सूलों सहित युवक गिरफ्तार।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा रोड़ी थाना पुलिस ने एक युवक को 6 हजार 300 नशीली प्रतिबंधित प्रतिबंधित कैप्सूलों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अर्शदीप सिंह उर्फ हर सिंह पुत्र अंग्रेज सिंह निवासी गांव फग्गू जिला सिरसा के रूप में हुई है। रोड़ी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जनक राज ने बताया कि ईआरवी 638 पर तैनात इंचार्ज ने गश्त व चेकिंग के दौरान एक कार को रुकवा कर चेक किया तो उसमें नशीले पदार्थ होने की आशंका थी। इसके बाद ड्रग इंस्पेक्टर केशव सिंह को लेकर मौका पर पहुंचे और कार की तलाशी ली, जिसमें से 30 पैकेट (6300) नशीले प्रेगाबलीन कैप्सूलों बरामद हुए। गिरफ्तार किए गए युवक के पास से बरामद नशीली प्रतिबंधित गोलियों को आगामी कार्रवाई हेतू ड्रग कंट्रोलर विभाग की टीम के हवाले की गई है। रोड़ी थाना प्रभारी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि नशा तस्करों की असली जगह जेल है, इसलिए ऐसे लोगों की सूचना पुलिस को दें ताकि उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके। पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का उद्देश्य नशे के कारोबार को रोकना और समाज को नशा मुक्त बनाना है।। #newstodayhry @newstodayhry



