Haryana
Trending

सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए जिला में लगाए जा रहे विशेष कैंप ll

सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए जिला में लगाए जा रहे विशेष कैंप ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रशासन द्वारा सिरसा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा सेतु अभियान कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। इन कैंपों के माध्यम से आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र नागरिकों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे। कैंपों में नागरिकों की समस्याएं संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा सुनी जाएंगी तथा पात्र लाभार्थियों के आवेदन एवं पंजीकरण की कार्रवाई मौके पर करने का प्रयास किया जाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 25 सितंबर को खंड सिरसा के गांव भावदीन तथा खंड डबवाली के गांव देसूजोधा में सेवा सेतु अभियान कैंप लगाया जाएगा। इसके बाद 28 सितंबर को नगर पालिका ऐलनाबाद व नगर पालिका रानियां, 29 सितंबर को बीडीपीओ कार्यालय खंड ऐलनाबाद तथा बीडीपीओ कार्यालय खंड रानियां में कैंप आयोजित होंगे। 30 सितंबर को खंड ऐलनाबाद के गांव तलवाड़ा खुर्द तथा खंड रानियां के गांव खारियां में कैंप लगाया जाएगा। इसी प्रकार एक अक्तूबर को खंड ऐलनाबाद के गांव पोहड़का तथा खंड रानियां के गांव केहरवाला में कैंप आयोजित होगा। छह अक्टूबर को बीडीपीओ कार्यालय खंड ओढ़ां तथा बीडीपीओ कार्यालय खंड बड़ागुढ़ा में सेवा सेतु अभियान कैंप लगाया जाएगा। सात अक्तूबर को खंड ओढ़ां के गांव जगमालवाली तथा खंड बड़ागुढ़ा के गांव बिरूवाला गुढ़ा में कैंप आयोजित किए जाएंगे। आठ अक्टूबर को खंड ओढ़ां के गांव पन्नीवाला मोटा तथा खंड बड़ागुढ़ा के गांव रोड़ी में कैंप लगाया जाएगा। कार्यक्रम के तहत 13 अक्टूबर को बीडीपीओ कार्यालय खंड नाथूसरी चौपटा तथा नगर पालिका कालांवाली में कैंप आयोजित होगा। 14 अक्टूबर को खंड नाथूसरी चौपटा के गांव जमाल तथा 15 अक्तूबर को खंड नाथूसरी चौपटा के गांव डिंग में सेवा सेतु अभियान कैंप लगाया जाएगा। इन कैंपों में विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल लगाकर आमजन को योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। पहले आयोजित सेवा सेतु कैंपों में लाडो लक्ष्मी योजना, ऋण सहायता योजनाओं, पेंशन सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी और सहायता उपलब्ध कराई गई है। जिला प्रशासन की ओर से आमजन से आह्वान किया गया है कि वे अपने क्षेत्र में निर्धारित तिथि को आयोजित होने वाले सेवा सेतु अभियान कैंप में पहुंचकर सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाएं तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं एवं आवेदन रखें। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button