Haryana
Trending

सिरसा विकास पर CM से महत्वपूर्ण मुलाकात II

सिरसा विकास पर CM से महत्वपूर्ण मुलाकात II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- वरिष्ठ भाजपा नेता एवं श्री बाबा तारा जी कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। सिरसा के समग्र विकास से जुड़े मुद्दों पर गोबिंद कांडा ने की मुख्यमंत्री से चर्चा की। विशेष रूप से पेयजल समस्या, सड़कों के नवनिर्माण, शहर में पार्किंग की समुचित व्यवस्था, नहरी पानी और सिरसा के सौंदर्यकरण सहित कई मुद्दों को वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया। मुख्यमंत्री ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए समुचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही मुलाकात के दौरान सिरसा में शिवपुरी के सौंदर्यकरण एवं अग्रवाल सेवा सदन जैसे सामाजिक कार्यों की मुख्यमंत्री ने सराहना की। पूर्व मंत्री गोपाल कांडा एवं गोबिंद कांडा की समर्पित सामाजिक सेवाओं के लिए मुख्यमंत्री ने पीठ थपथपाई। चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से हुई मुलाकात में गोबिंद कांडा ने सीएम से सिरसा में विकास कार्यों से संबंधित विभिन्न पेंडिंग टेंडर जारी करवाने की मांग रखी। 

सीएम से मुलाकात के बाद वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने बताया कि:-

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सिरसा दौरे के दौरान अधिकारियों की बैठक में कई मुद्दे उनके द्वारा उठाए गए थे। विशेष रूप से सिरसा में पेयजल समस्या के स्थाई समाधान के लिए विस्तृत चर्चा हुई थी। इसके अतिरिक्त अन्य कार्यों को लेकर अधिकारियों को कार्रवाई का आदेश सीएम ने दिया था। ऐसे पेंडिंग कार्यों के लिए अपेक्षित बजट की मांग भी मुख्यमंत्री के समक्ष उठाई गई है। गोबिंद कांडा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने  सकारात्मक रुख दिखाया है। साथ ही आश्वस्त किया है कि  पेयजल समस्या का होगा स्थाई समाधान हो इसके लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। सिरसा की सड़को के निर्माण को लेकर भी विशेष बजट जारी करने की मांग पर भी समुचित कार्रवाई का आश्वासन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा दिया गया। गोबिंद कांडा ने कहा कि नहरी पानी में अपेक्षित सुधार के लिए चर्चा सीएम से की। वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि  नए साल में सिरसा के सौंदर्यकरण को लेकर कई विकास कार्यों की स्वीकृति मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सोच चौतरफा विकास की है। पूरे प्रदेश में जारी विकास कार्यों की तरह सिरसा भी विकास के मामले में अछूता नहीं रहेगा। इस अवसर पर गोबिंद कांडा के साथ इन्द्रोश गुज्जर, सुदेश पचार व लक्ष्मण गुज्जर सहित अन्य प्रमुख लोग मौजूद थे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button