हिसार की चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में चल रहे छात्रों के आंदोलन II
हिसार की चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में चल रहे छात्रों के आंदोलन II

सिरसा-(अक्षित कंबोज):- हिसार की चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) में चल रहे छात्रों के आंदोलन के विरोध में आज सिरसा के सामाजिक संगठनों ने मोर्चा संभाल लिया। संगठनों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए आंदोलन को केवल जातिगत राजनीति का परिणाम बताया। संगठनों का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन – विशेष रूप से कुलपति (VC) और रजिस्ट्रार – किसी भी प्रकार के राजनीतिक दबाव में नहीं हैं, और पूरी तरह मेरिट आधारित कार्यप्रणाली पर विश्वास रखते हैं। ज्ञापन में यह भी स्पष्ट किया गया कि छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप) को लेकर कोई वास्तविक समस्या नहीं है, बल्कि कुछ राजनीतिक तत्व छात्रों को बहकाकर उन्हें मोहरा बना रहे हैं। इस घटनाक्रम ने विश्वविद्यालय परिसर से बाहर भी बहस को जन्म दे दिया है – क्या वाकई आंदोलन छात्रों के हक की लड़ाई है, या इसके पीछे कोई और एजेंडा छिपा है इस मौके पर शहर भर से SC और BC समाज के लोग इकट्ठा हुए और सिरसा के उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा I I #newstodayhry @newstodayhry



