अवैध खोखों को जेसीबी मशीन द्वारा तोड़ा व साईड में हटाया गया।।
अवैध खोखों को जेसीबी मशीन द्वारा तोड़ा व साईड में हटाया गया।।

रानियां-(विरेंन्द्र मलेठीया):- गांव खारियां में बुधवार को सडक़ किनारे बने अवैध खोखे हटवाने की कब्जा कार्रवाही ड्यूटी मजिस्ट्रेट डॉ. नवीन बेनीवाल के नेतृत्व में की गई। इस दौरान अवैध खोखों को जेसीबी मशीन द्वारा तोड़ा व साईड में हटाया गया। कार्रवाही के समय रानियां पुलिस तथा ग्राम पंचायत मौके पर मौजूद रही। सरपंच प्रतिनिधि तेग बहादुर पुनिया ने बताया कि सडक़ की जगह पर कई दुकानदारों ने लोहे के शेड से अवैध खोखे बना रखे थे। जिसको खाली करवाने केे लिए साल 2024 में सीएम विंडों लगाई गई थी। कब्जा हटावने के आदेश के बाद ग्राम पंचायत ने दो बार दुकानदारों को कब्जा खाली करने के नोटिस भी जारी किए गए लेकिन कुछ दुकानदारों को छोडक़र पांच दुकानदारों ने कब्जा हटाने से मना कर दिया। जिसके पश्चात खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सार्थक श्रीवास्तव द्वारा एसडीएम को पत्र लिखकर कब्जा खाली करवाने की अपील की गई। इस दौरान कब्जा कार्रवाही की जिम्मेवारी डॉ. नवीन बेनीवाल को बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर सौंपी गई। बुधवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट डॉ. नवीन बेनीवाल ने जेसीबी मशीन लगाकर सडक़ की जगह पर कब्जाधारी राजेश पुत्र छोटूराम, लक्ष्मण पुत्र छोटूराम, रामनाथ पुत्र जगन नाथ, प्रवीण पुत्र लालचंद तथा महावीर पुत्र भूप सिंह द्वारा किया गया अवैध कब्जा छुडवाने की कार्रवाही की गई। डॉ. नवीन बेनीवाल ने बताया कि विभागीय आदेशों की पालना करते हुए कब्जा कार्रवाही शान्ति पूर्ण ठंग से संपन हुई। इस मौके पर किसी कब्जाधारी ने किसी प्रकार का कोई ऐतराज नहीं जताया और ना ही किसी प्रकार की कोई अड़चन पैदा की। सरपंच प्रतिनिधि तेग बहादुर पुनियां ने कहा कि कुछ कब्जाधारियों को छोडक़र अन्य सभी ने पंचातय के नोटिस के बाद अपने खोखे सडक़ की जगह से हटा लिए थे लेकिन पांच कब्जाधारी अड़े रहे। जिसके लिए प्रशासनीन कार्रवाही अमल में लानी पड़ी। इस अवसर पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट डॉ. नवीन बेनिवाल, रानियां पुलिस से एएसआई सुनील कुमार, सरपंच प्रतिनिधि तेग बहादुर पुनियां, पंचायत सेकेरेट्री अशोक कुमार सहित कब्जाधारी लोग व ग्रामीण मौजूद रहे।। #newstodayhry @newstodyhry



