हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पहले और अब लड़ाई में बड़ा फर्क है II
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पहले और अब लड़ाई में बड़ा फर्क है II

अंबाला-(राहुल जाखड़):- कई देशों की आपसी लड़ाई चल रही है और विश्व युद्ध जैसे हालात नजर आने लगे हैं जिसको लेकर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पहले और अब लड़ाई में बड़ा फर्क है वहीं देशवासियों से अपील करते हुए अनिल विज ने कहा कि रोटी भले ही एक दो कम खा लेना लेकिन देश में डिफेंस सिस्टम मजबूत बनाने के लिए प्रयास करना जरूरी है इसके साथ-साथ राहुल गांधी के जन्मदिन पर विज ने बधाई देते हुए कहा कि सिर्फ बधाई दी जा सकती है और कुछ नहीं दिया जा सकता है इनको।कई देशों की आपसी लड़ाई चल रही है और ऐसे में लग रहा है कि यह देश विश्व युद्ध की ओर बढ़ रहे हैं जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल विजय ने कहा कि अब युद्ध करने का तरीका बदल गया है पहले सेनाएं जाती थी टैंक जाते थे और लड़ाई लड़ी जाती थी लेकिन तकनीकी का जमाना आ गया है हाल ही में हिन्दुस्तान -पाकिस्तान की लड़ाई हुई और 1 इंच भी हमने क्रॉस नहीं करने दिया और अब इराक और इजरायल की लड़ाई चल रही है और रूस की लड़ाई चल रही है फिलहाल जिसके पास एयर डिफेंस आर्मी सिस्टम जिसका अच्छा है उसकी जीत है अनिल विज ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि रोटी भले ही एक दो कम खा लो परंतु एयर सिस्टम मजबूत बनाओ क्या पता कब किसका दिमाग खराब हो जाए और उसका दिमाग ठीक करना पड़ जाए। अगर हमारे पास तकनीकी होगी तभी दूसरे का खराब दिमाग ठीक किया जा सकता है नेता राहुल गांधी का आज जन्मदिन है इस मौके पर अनिल विज राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि राहुल गांधी को केवल आज हम बधाई दे सकते हैं और कुछ दे नहीं सकते उनको हम। कांग्रेस की तरफ से दिल्ली में राहुल गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष में रोजगार मेला लगाया गया है जिसको लेकर भी भेजना कहा कि कांग्रेस नहीं 70 साल राज किया और इहोंने देश को बेरोजगार किया और अब अगर कुछ को नौकरी दे देंगे तो अच्छी बात है कई देशों में लड़ाई चल रही है और वहां भारतीय फंसे हुए हैं उनको लेकर भी विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पहले भी विदेश में फंसे भारतीयों को लाया गया था और अब भी मोदी जी का स्पष्ट संदेश है कि जहां भी भारतीय फंसे हुए हैं उन सब को देश वापस लाया जाएगा II #newstodayhry @newstodayhry



