Haryana
Trending

अटल ऑडिटोरियम का लोकार्पण, केंद्रीय मंत्री और कैबिनेट मंत्री ने किया उद्घाटन II

अटल ऑडिटोरियम का लोकार्पण, केंद्रीय मंत्री और कैबिनेट मंत्री ने किया उद्घाटन II

फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- फरीदाबाद के बल्लभगढ़ विकास कार्यों में एक और आयाम स्थापित हो गया जब केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बल्लभगढ़ से विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के क्षेत्र में लगभग 18 करोड़ की लागत से नवनिर्मित ऑडिटोरियम का, रिबन काटकर और हवन यज्ञ करके लोकार्पण किया l इस अवसर पर भाजपा के तमाम विधायकगण एवं पार्षद, भाजपा कार्यकर्ता तथा स्थानीय लोगो समेत् निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा, और तमाम आला अधिकारी उपस्थित रहे l, 600 सीटों वाले इस भव्य ऑडिटोरियम के बन जाने से जहां सरकारी आयोजन संपन्न हो सकेंगे वहीं यहां बड़े धार्मिक और सामाजिक आयोजन भी किए जा सकेंगे जिसका बल्लभगढ़ की जनता को सीधा लाभ मिलेगा l पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की तस्वीर बदली है वही हरियाणा में मनोहर लाल और नायब सैनी के नेतृत्व में प्रदेश की तस्वीर बदली है , वही बल्लभगढ़ में मूलचंद शर्मा के नेतृत्व में बल्लभगढ़ की तस्वीर बदली है लो उन्होंने कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस के राज में बल्लभगढ़ और फरीदाबाद की जो तस्वीर थी उसे देखकर लोगों के आंसू निकलते थे लेकिन भाजपा के 11 सालों में यहां की तस्वीर बदली है और अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैंl, उन्होंने बल्लभगढ़ के तमाम विकास कार्यों का श्रेय बल्लभगढ़ के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा को दिया l वेरोनिका की आने वाले 2 सालों में शहर में और भी बड़े विकास कार्य होने जा रहे हैं और और 2800 करोड़ की लागत से तमाम बिजली की तारे अंडरग्राउंड हो जाएगी और फिर मौसम कैसा भी हो बिजली के कट नहीं लगेंगेl उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ में आज 18 करोड़ की लागत से नवनिर्मित ऑडिटोरियम जनता को समर्पित किया गया है और इसका नाम अटल ऑडिटोरियम रखा गया हैl उन्होंने तमाम जनता को वाताअनुकूलित 600 सीटों वाले ऑडिटोरियम के लिए जनता को, बधाई दी वही निकाय मंत्री विपुल गोयल ने अति सुंदर निर्माण दिन ऑडिटोरियम के लिए विधायक मूलचंद शर्मा और जनता को शुभकामनाएं दी और कहा कि इससे जनता को सीधा लाभ मिलेगा ll #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button