हरियाणा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा नूंह के अडबर गांव पहुंचे।।
हरियाणा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा नूंह के अडबर गांव पहुंचे।।

नूह-(निकुंज गर्ग):- हरियाणा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा नूंह के अडबर गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जहां प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी वहीं उन्होंने मोहन लाल बडौली द्वारा दिए गए बयान पर कटाक्ष किया भूपेंद्र सिंह हुड्डा वीरवार को अडबर गांव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व दो बार नूंह ब्लॉक के अध्यक्ष रहे हाजी शरीफ अड़बर के निधन पर परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को हाजी शरीफ के निधन से काफी क्षति पहुंची है, जिसे कभी भरा नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि आज उनके नेता राहुल गांधी का जन्मदिन है जिसके लिए वो बधाई देते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। इस दौरान उन्होंने मोहन लाल बडौली के बयान पर कहा कि कहने को कोई कुछ भी कह सकता है, इस बात का कोई आधार नहीं है। इतना ही नहीं उन्होंने किरण चौधरी द्वारा दिए गए बापू बेटा के बयान पर कहा कि जिनके बयान का कोई आधार ही नहीं होता उसका क्या जवाब दिया जाए। इस दौरान नूंह से विधायक आफताब अहमद उनके साथ रहे। इतना ही नहीं इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हाजी महताब व इब्राहिम इंजीनियर भी मौजूद रहे।। #newstodayhry @newstodayhry



