Haryana
Trending

योग दिवस के उपलक्ष में नशा मुक्ति, योग युक्त संदेश के साथ आयोजित की गई मैराथन।।

योग दिवस के उपलक्ष में नशा मुक्ति, योग युक्त संदेश के साथ आयोजित की गई मैराथन।।

नूह-(निकुंज गर्ग):- योग दिवस के उपलक्ष में नशा मुक्ति, योग युक्त संदेश के साथ आयोजित की गई मैराथन। नूंह के जिला पुलिस लाईन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 की योग पायलट रिहर्सल की गई। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस योग पायलट रिहर्सल में पहुंच कर इस्लामिक मदरसे की बच्चियों ने भी किया योग। नूंह के जिला सचिवालय से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के उपलक्ष में स्कूली बच्चों व युवा खिलाड़ियों की मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें डीसी विश्राम कुमार मीणा ने हरी झंडी दिखाकर बच्चों को रवाना किया और साथ में डीसी व डीएसपी सहित अन्य अधिकारियों ने भी मैराथन दौड़ में हिस्सा लिया।वहीं जिला की पुलिस लाइन में मैराथन दौड़ का समापन हुआ और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम की फाइनल रिहर्सल का आयोजन किया गया जिसमें जिले के स्कूली बच्चों के साथ-साथ जिले के अधिकारी व पुलिस के जवान और साथ में इस्लामी मदरसे से आई बच्चियों ने भी योग किया।जिले के डीसी विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जागरूकता नया नशा मुक्ति अभियान और हरित हरियाणा को लेकर योग किया गया है। इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में युवा बच्चों व कर्मचारियों ने पहुंचकर योग किया है। उन्होंने कहा कि कल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है जिसको जिला स्तर पर मनाया जाएगा हमारा लक्ष्य है कि 15 से 20 हजार लोग जिले भर में योग करेंगे। डीसी विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की अपील पर इस बार का योग दिवस रोग मुक्त,नशा मुक्त, हरहित हरियाणा अभियान के तहत 10 वृक्षों का पौधारोपण किया है।इसके अलावा इस्लामी मदरसे से आई बच्चियों ने योग को लेकर कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की फाइनल रिहर्सल थी जिसमें पहुंचकर बहुत अच्छा लगा और यहां पर योग भी किया योग करने के बहुत फायदे हैं सभी को योग करना चाहिए। इस्लामी मदरसे की बच्चियों ने कहा कि योग करने से शरीर में किसी प्रकार की कोई बीमारी नहीं रहती है योग करने से मन को शांति मिलती है। इसीलिए सभी को योग करना चाहिए।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button