अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को पुलिस लाइन नूंह स्थित परेड ग्राउंड में धूमधाम से मनाया जएगा II
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को पुलिस लाइन नूंह स्थित परेड ग्राउंड में धूमधाम से मनाया जएगा II

नूंह -(निकुंज गर्ग):- जिला स्तरीय योग कार्यक्रम में मुख्यतिथि होंगे खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर – डीसी विश्राम कुमार मीणा डीसी ने योग कार्यक्रम की फाइनल रिहर्सल में युवाओं, बच्चों के साथ किया योग का अभ्यास। हरित हरियाणा कार्यक्रम के तहत पुलिस लाइन ग्राउंड में किया पौधारोपण डीसी विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिला नूंह में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को पुलिस लाइन नूंह स्थित परेड ग्राउंड में धूमधाम से मनाया जएगा, जिसके लिए जिला प्रशासन ने सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला स्तरीय योग कार्यक्रम में हरियाण के खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर मुख्यतिथि होंगे। इस योग कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी व मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैनी के संबोधन का भी लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसके साथ ही योग आचार्यों द्वारा प्रोटोकॉल के अनुसार योग किए जाएंगे। यह कार्यक्रम प्रात: 6 बजे से शुरू हो जाएगा। डीसी ने यह जानकारी शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों के मद्देजनर योग कार्यक्रम की फाइनल रिहर्सल के दौरान उपस्थित स्कूली बच्चों, खिलाड़ियों व योग साधकों को संबोधित करते हुए दी। डीसी ने योग कार्यक्रम की फाइनल रिहर्सल में युवाओं, बच्चों के साथ योग का अभ्यास किया और इस अवसर पर पुलिस लाइन ग्राउंड में पौधारोपण भी किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैनी के योग युक्त-नशा मुक्त व हरित हरियाणा के आह्वïान के मद्देनजर अधिक से अधिक युवाओं को योग से जोड़ने के लिए योग दिवस के कार्यक्रमों में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। जिला नूंह के लोगों में योग के प्रति विशेष उत्साह है, जिस कारण अब तक जिला के युवाओं ने करीब एक लाख से अधिक संख्या में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया है। उन्होंने कहा कि योग को हमें आपस में जुड़े रहने की सीख देता है और इससे जीवन अनुशासित भी बनता है। योग को जीवन में अपनाने से जहां शरीर स्वस्थ्य रहता है, वहीं व्यक्ति की आदतें भी अच्छी बनती हैं और वह बुराइयों से दूर रहता है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के प्रति लोगों में जागरुकता लाने के लिए जिला नूंह में मैराथन का आयोजन किया गया। यह मैराथन लघु सचिवालय से पुलिस लाइन नूंह स्थित परेड ग्राउंड तक पुहंची। डीसी विश्राम कुमार मीणा ने स्वयं भी इस मैराथन में पूर्ण भागीदारी करते हुए युवाओं के साथ इसमें हिस्सा लिया और दौड़ते हुए लघु सचिवालय से पुलिस लाइन तक पहुंचे। डीसी की इस भागीदारी से युवाओं को भी योग व खेलों के प्रति प्रेरणा मिली। डीसी ने इस अवसर पर कहा कि इस मैराथन के माध्यम से जिला वासियों को संदेश दिया गया है कि युवाओं को नशे से बचाना है और योग व खेलों से जोड़ना है। इसके साथ ही युवाओ को हरित हरियाणा का संदेश दिया गया, जिसके तहत उन्हें अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया II #newstodayhry @newstodayhry



