Haryana
Trending

कष्ट निवारण समिति में 21 में से 15 शिकायतों का मौके पर समाधान।।

कष्ट निवारण समिति में 21 में से 15 शिकायतों का मौके पर समाधान।।

यमुनानगर-(मनदीप कौर):- कष्ट निवारण समिति की बैठक में पहुंचे कृष्ण बेदी ने बताया कि उनके पास कुल 21 शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिनमें से 15 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष 6 शिकायतें अभी लंबित हैं, जिनका शीघ्र निपटारा किया जाएगा।शराब ठेकों की नीलामी को लेकर मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि अब तक कोई भी ठेकेदार खुलकर यह नहीं कह रहा कि उसे कानून व्यवस्था से खतरा है या उसकी जान को कोई खतरा है।यमुनानगर में फायरिंग और फिरौती की घटनाओं को लेकर मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि जनता को डरने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त है। कष्ट निवारण समिति की बैठक में पहुंचे कृष्ण बेदी ने बताया कि उनके पास कुल 21 शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिनमें से 15 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष 6 शिकायतें अभी लंबित हैं, जिनका शीघ्र निपटारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समाधान करना है, न कि सिर्फ प्रशासनिक औपचारिकता निभाना। बेदी ने दावा किया कि जो भी नागरिक कष्ट निवारण समिति में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, वे यमुनानगर प्रशासन की तत्परता और सहयोग से संतुष्ट नजर आए। यहां तक कि जिन मामलों का अभी निपटारा नहीं हो पाया है, उनके आवेदक भी 99% संतुष्टि के साथ लौटे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शासन और प्रशासन जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं और कष्ट निवारण समिति इसी सोच के तहत कार्य कर रही है ताकि हर नागरिक की आवाज सुनी जा सके और समय पर न्याय मिल सके। मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि जो शिकायतें अभी पेंडिंग हैं, उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासन को स्पष्ट रूप से कहा गया है कि जो भी कमियां हैं, उन्हें तुरंत दूर किया जाए। मुख्यमंत्री की “नायाब सरकार” की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार कष्ट निवारण समिति में आने वाली हर शिकायत को गंभीरता से ले रही है, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो। मंत्री ने यह भी कहा कि प्रशासन के साथ-साथ जनप्रतिनिधि भी जनता की समस्याओं के समाधान में पूरी तरह जुटे हैं। शराब ठेकों की नीलामी को लेकर मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि अब तक कोई भी ठेकेदार खुलकर यह नहीं कह रहा कि उसे कानून व्यवस्था से खतरा है या उसकी जान को कोई खतरा है। यदि किसी को वित्तीय परेशानी है तो वह सरकार से बात करे, मुख्यमंत्री खुद समाधान निकालने को तैयार हैं। अगर सुरक्षा को लेकर चिंता है, तो सैनी सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। मंत्री ने यह भी कहा कि अगर कोई अन्य कारण है, तो वह उनकी जानकारी में नहीं है और कुछ बातें सार्वजनिक नहीं की जा सकतीं। यमुनानगर में फायरिंग और फिरौती की घटनाओं को लेकर मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि जनता को डरने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त है। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और कोई भी अपराधी बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री की “नायाब सरकार” लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। पत्रकार से फ्रूटी मांगने की घटना पर भी मंत्री ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में है, लेकिन मीडिया और आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं है। कोई भी व्यक्ति कभी भी पुलिस प्रशासन या उपायुक्त को इस प्रकार की घटनाओं की जानकारी दे सकता है, उचित कार्रवाई की जाएगी।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button