Haryana
Trending

बोनस और सेफ्टी उपकरण न मिलने के चलते हैं मजदूरों ने किया फैक्ट्री के गेट पर प्रदर्शन।।

बोनस और सेफ्टी उपकरण न मिलने के चलते हैं मजदूरों ने किया फैक्ट्री के गेट पर प्रदर्शन।।

यमुनानगर-(मनदीप कौर):- यमुनानगर जठलाना थाने के पास लगी जे डी एम सी प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में मजदूर ने उसे समय हड़ताल कर दी जब मजदूरों को उनकी मजदूरी का हक और उनकी सेफ्टी के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया। फैक्ट्री में लगे रवि, रविंद्र राणा, रमेश यादव, यशपाल, शुभम, राहुल, प्रदीप, विशाल, राकेश, पवन, गुलशन, दीपक आदि ने बताया कि हम लोग फैक्ट्री में समय से काम कर रहे हैं। लेकिन फैक्ट्री मालिक के द्वारा पिछले डेढ़ साल से हमें हमारा बोनस नहीं दिया गया। फैक्ट्री में मजदूरों की सेफ्टी के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं किसी भी वर्कर को जूते वर्दी आदि नहीं दी गई है जिस कारण कभी भी किसी मजदूर का हाथ पैर कट सकता है इतना ही नहीं किसी भी मजदूर का ई एस आई कार्ड भी नहीं बना है अगर कुछ मजदूरों का बना भी है तो वह पूरी तरह से चालू नहीं है मजदूरों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है फैक्ट्री में लगा वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद पड़ा है फैक्ट्री का केमिकल युक्त पानी साधारण पाईपो द्वारा भूमि में पहुंचाया जा रहा है जिसके गंभीर परिणाम आने वाले समय में देखने को मिलेंगे। धरती का भूजल खराब हो रहा है नीचे जा रहा है केमिकल युक्त पानी के साथ है पीने के पानी का बोरवेल फैक्ट्री द्वारा करवाया गया है जिस कारण पीने के पानी में भी दूषित पानी आ सकता है जिसको पीने से की किसी भी व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।और बताया अगर बाहर से वॉटर ट्रीटमेंट की जांच करने के लिए कोई टीम आती है तो कुछ समय के लिए यह वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट चला दिया जाता है जांच होते ही अगले दिन फिर से बंद कर दिया जाता है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button