जीवम फाउंडेशन के बच्चों ने किया डबवाली एसपी कार्यालय का शैक्षिक भ्रमण।।
जीवम फाउंडेशन के बच्चों ने किया डबवाली एसपी कार्यालय का शैक्षिक भ्रमण।।

कालांवाली-(पवनशर्मा):- जीवम फाउंडेशन ख्योंवाली के बच्चों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय डबवाली का शैक्षिक भ्रमण किया। इस अवसर पर बच्चों को आपातकालीन सेवाओं, साइबर अपराध की रोकथाम, और 112 हेल्पलाइन के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस विभाग के अधिकारियों ने बच्चों को बताया कि संकट की स्थिति में किस प्रकार 112 पर कॉल कर मदद ली जा सकती है, रोड मैप कैसे तैयार किए जाते हैं, और किस प्रकार विभिन्न सामाजिक व तकनीकी समस्याओं का समाधान किया जाता है। बच्चों ने एसपी कार्यालय की कार्यप्रणाली को नजदीक से देखा और पुलिस तंत्र की कार्यशैली को समझा। इस प्रकार का आयोजन न केवल बच्चों की जागरूकता को बढ़ाता है, बल्कि उन्हें समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा भी देता है। इस अवसर पर बच्चों के साथ उपस्थित अध्यापिका प्रियंका ने एसपी मैडम सहित समस्त पुलिस स्टाफ का इस ज्ञानवर्धक अवसर हेतु हार्दिक धन्यवाद किया।। #newstodayhry @newstodayhry



