Haryana
Trending

मोटरसाइकिल चोरी का मुख्य आरोपी प्रोडक्शन वांरट पर लिया।।

मोटरसाइकिल चोरी का मुख्य आरोपी प्रोडक्शन वांरट पर लिया।।

सिरसा -(अक्षित कम्बोज ):- सिरसा अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे हैं विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते वे सिविल लाइन थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी राजेंद्र सिंह उर्फ जितेंद्र पुत्र तारा सिंह निवासी ढाणी शोभा सिंह गांव करीवाला थाना रानियां जिला सिरसा को अदालत से प्रोडक्शन वांरट पर लेकर गिरफ्तार किया है । सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि हरकिरत सिंह पुत्र मलकीत सिंह निवासी नेजा डेला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2021 मे मेडिसिटी हस्पताल के पास मेरा मोटरसाइकिल कोई अज्ञात युवक चोरी करके ले गया था । गौरतलब है कि जांच के दौरान एक अन्य आरोपी को चोरीशुदा मोटरसाइकिल के साथ पहले ही गिरफ्तार करके चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद कर लिया था । गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button