अभियान के तहत मादक पदार्थ तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित कर रही है।।
अभियान के तहत मादक पदार्थ तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित कर रही है।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज ):- ऐलनाबाद थाना इंचार्ज सब इंस्पेक्टर रवि कुमार ने आज थाना क्षेत्र में स्थित चौधरी देवीलाल पार्क में सभा का आयोजन कर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करते हुए नशा मुक्ति का संदेश दिया। “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत जिला भर में 12 जून से 26 जून तक विशेष पखवाड़ा चलाया जा रहा है ।इस अभियान के तहत मादक पदार्थ तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से कहा कि जिला पुलिस नशे के खिलाफ जोरदार अभियान चला रही है, लेकिन इस अभियान की सफलता के लिए जन सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस द्वारा आमजन को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए लगातार सेमिनार और गोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि वे गैरकानूनी धंधा करने वालों और नशा बेचने वालों की सूचना बिना संकोच के पुलिस को दें ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने सामाजिक संस्थाओं, ग्राम पंचायतों, युवा क्लबों और गांव में गठित कमेटियों से आह्वान किया है कि वे इस अभियान में जिला पुलिस का पूरा सहयोग करें। पुलिस अधिकारियों ने युवाओं से कहा है कि वे नशे जैसी बुराई से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद और अन्य सामाजिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें और अपने देश और प्रदेश का नाम रोशन करें। उन्होने कहा कि नशा अपराध की जड़ है। नशे की लत के कारण ही चोरी, लूट, घरेलू हिंसा, सड़क दुर्घटनाएं और हत्या जैसे अपराध बढ़ते हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि यदि उन्हें किसी व्यक्ति द्वारा नशा बेचने या उसका सेवन करने की सूचना मिलती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस शिकायतकर्ता की पहचान को गोपनीय रखेगी और आवश्यक कार्रवाई करेगी। इस अभियान के दौरान पुलिस ने ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि पुलिस हर समय उनके साथ खड़ी है और नशे के खिलाफ उनकी लड़ाई में भागीदार है। ग्राम पंचायतों और स्थानीय संगठनों से भी अपील की गई कि वे भी इस सामाजिक बुराई के खिलाफ एकजुट होकर कार्य करें।उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा समाज को नशामुक्त करने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। इसके अतिरिक्त बदलते डिजिटल युग में साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए जिला सिरसा मे एक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किये जा रहे है । कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं को साइबर धोखाधड़ी, डिजिटल अपराधों और उनसे बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करना था।। #newstodayhry @newstodayhry



