सर्व जाति समाज का कुलपति-रजिस्ट्रार के समर्थन में प्रदर्शन राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन I I
सर्व जाति समाज का कुलपति-रजिस्ट्रार के समर्थन में प्रदर्शन राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन I I

यमुनानगर-(मनदीप कौर):- सर्व जाति समाज, पिछड़ा वर्ग व अनुसूचित जाति के संगठनों ने हरियाणा के हिसार में स्थित चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के उपकुलपति एवं रजिस्ट्रार के समर्थन में जिला उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल हरियाणा के नाम ज्ञापन सौंपा। इस मौके सर्व जाति समाज के राकेश कुमार ने सोमवार को बताया कि चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय हिसार में उप कुलपति व रजिस्ट्रार के खिलाफ मुहिम चलाकर कुछ राजनैतिक दल अपनी राजनीति चमका रहें है। जबकि उप कुलपति व रजिस्ट्रार द्वारा छात्रों की सभी मांगों को मान लिया गया है। उसके बावजूद भी माहौल को खराब किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि वहां पर कार्यरत उप कुलपति व रजिस्ट्रार के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां कर उन्हें बेइज्जत करने का काम किया जा रही है। जो सरासर गलत और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि छात्रों को चाहिए कि उन्हें अगर कोई परेशानी है तो वह विश्वविद्यालय प्रशासन के माध्यम या सरकार से सीधे बात कर समाधान कर सकते है। उन्होंने कहा कि 11 वर्षों से इस सरकार में सर्व समाज के लोगों को कुलपति व रजिस्टार बनाना शुरु किया गया है। और यह सर्व समाज के लिए मान-सम्मान की बात है। लेकिन कुछ राजनैतिक दल माहौल खराब कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्यपाल हरियाणा और मुख्यमंत्री से हम मांग करते हैं कि इस मामले का समाधान करें। उप कुलपति व रजिस्ट्रार संविधान को मानने वाले, कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी है जो ईमानदारी से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा एक प्रतिनिधिमंडल स्वयं राज्यपाल हरियाणा व मुख्यमंत्री से मिलेगा।। #newstodayhry @newstodayhry



