Haryana
Trending

यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर के महिला की गोद से बच्चा रेलवे लाइनों पर गिर गया।।

यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर के महिला की गोद से बच्चा रेलवे लाइनों पर गिर गया।।

यमुनानगर-(मनदीप कौर):- यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर के महिला की गोद से बच्चा रेलवे लाइनों पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हैं उसे पीजीआई रेफर कर दिया। राजकीय रेलवे पुलिस के जांच अधिकारी बोधराज व बलजीत ने संयुक्त रूप से सोमवार को बताया कि आज स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर एक महिला अपने बच्चे डेढ़ साल के बच्चे के साथ आ रही थी कि अचानक से उसकी गोद से डेढ़ साल का उसका बच्चा रेलवे लाइनों पर गिर गया। जिससे उसे गंभीर चोटे आ गई। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए तुरंत एंबुलेंस की सहायता से पुलिस द्वारा उसे नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया। नागरिक अस्पताल के डॉक्टर विशाल ने बताया कि बच्चे की अचेतन अवस्था में था। उसकी गंभीर हालात को देखते हैं उसे वेंटिलेटर सपोर्ट के माध्यम से एंबुलेंस के द्वारा चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button