माता हरकी देवी विद्यालय में शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।।
माता हरकी देवी विद्यालय में शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।।


कालांवाली-(पवनशर्मा):- माता हरकी देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ओढ़ा में शिक्षकों के लिए शिक्षण प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संस्थान की प्रबंध निदेशक डॉ. कुलदीप कौर ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस शिक्षण प्रशिक्षण को संबोधित करने के लिए प्रशिक्षित वक्ता आशुतोष राय और अनुश्री तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में माता हरकी देवी टोडलर्स डबवाली, साहुवाला प्रथम, रिसालिया खेड़ा, ओढा और रानियां के शिक्षक उपस्थित रहे। साथ ही एवर ग्रीन स्कूल, माता हरकी देवी वर्ल्ड स्कूल और माता हरकी देवी स्कूल के शिक्षकगण उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में 3 वर्ष से 6 वर्ष तक के विद्यार्थियो को टोडलर्स में उनकी देखभाल और कक्षा वातावरण के नए आयामों से अनुश्री तिवारी ने अवगत कराया। गतिविधियों का प्रयोग करत हुए सभी अध्यापकों ने इस प्रशिक्षिण से लाभ उठाया। कक्षा पहली से 12वीं तक के शिक्षकों को प्रशिक्षित वक्ता आशुतोष राय ने अपने सुविचारों और गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियो के शारीरिक व मानसिक कल्याण और कक्षा पाठ्यक्रम को सुसंगठित और उद्देश्यपूर्ण बनाने के लिए तर्क दिए। उनके मतानुसार विद्यार्थी को कक्षा में ऐसे पाठ्यकम से शिक्षण देना चाहिए जिसके माध्यम से विद्यार्थी शारीरिक और मानसिक संतुष्टि प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर माता हरकी देवी शिक्षण संस्थान की प्रबंध निदेशक डॉ. कुलदीप कौर ने आशुतोष राय और अनुश्री तिवारी का धन्यवाद प्रेषित किया व स्मृति चिन्ह भेंट किए और कहा कि माता हरकी देवी विद्यालय अपने शिक्षकों को 21वीं सदी की चुनौतियों पर विजय पाने के लिए समय-समय पर प्रशिक्षित करता रहता है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार शिक्षकों का प्रशिक्षण अनिवार्य है। इसी उदेश्य की पूर्ति हेतु माता हरकी विद्यालय प्रांगण में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के सम्पूर्ण विकास हेतु शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।। #newstodayhry @newstodayhry



